सहियारा में दहेज के लिए नवविवाहिता को जिदा जलाया

सहियारा थाने के सहियारा गांव में नवविवाहिता को दहेज की खातिर जिदा जला देने का मामला प्रकाश में आया है। उसकी मई 2018 में शादी हुई थी। इस घटना के बाद गांव और उसके आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। आरोपित ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 12:04 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 12:04 AM (IST)
सहियारा में दहेज के लिए नवविवाहिता को जिदा जलाया
सहियारा में दहेज के लिए नवविवाहिता को जिदा जलाया

सीतामढ़ी । सहियारा थाने के सहियारा गांव में नवविवाहिता को दहेज की खातिर जिदा जला देने का मामला प्रकाश में आया है। उसकी मई 2018 में शादी हुई थी। इस घटना के बाद गांव और उसके आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। आरोपित ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई।

गांव के वार्ड 9 में रहने वाले ससुरालियों पर आरोप है कि विवाहिता को मिट्टी तेल छिड़ककर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से सभी घर बंदकर फरार भी हो गए। फरीदाबाद से मृतका के भाई विकास कुमार की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश रंजन, अवर निरीक्षक विजय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार दलबल के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के अदौरी गांव निवासी रमेश कुमार ने अपनी पुत्री मधु की शादी 5 मई, 2018 को सहियारा गांव निवासी नवल किशोर तिवारी के पुत्र दीपक कुमार तिवारी से की। उस समय साम‌र्थ्य के अनुसार, दान-दहेज भी दिए। दो वर्षों तक सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा। इस बीच मधु ने एक पुत्र को जन्म दिया। इधर, ससुरालियों द्वारा दहेज में सोने की चेन व अंगूठी की मांग की जाने लगी। इसको लेकर प्रताड़ित किया जाता था। मधु अपने पिता की कमजोर आर्थिक स्थिति देखकर मांग पूरा करने में असमर्थता जता रही थी। इसी से ससुरालियों ने शनिवार की शाम घटना को अंजाम दिया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर पुलिस मृतका के स्वजनों का इंतजार कर रही थी।

chat bot
आपका साथी