परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दुधमुंही बच्ची गोद में लिए बेवा कर रही चित्कार

सीतामढ़ी। नौजवान बेटे की हत्या का गम कोई भला कैसे उठा सकता है? इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 12:22 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 12:22 AM (IST)
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दुधमुंही बच्ची गोद में लिए बेवा कर रही चित्कार
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दुधमुंही बच्ची गोद में लिए बेवा कर रही चित्कार

सीतामढ़ी। नौजवान बेटे की हत्या का गम कोई भला कैसे उठा सकता है? इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोनबरसा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 30 साल के अनिल महतो को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया। बेटे की हत्या से उसके पिता सोनेलाल महतो व उसकी पत्नी पिकी देवी बदहवाश हैं। अनिल सहियारा थाना क्षेत्र के मटियार कला गांव का रहने वाला था। उसकी हत्या की खबर सुनकर पत्नी पिकी देवी घर की चहारदीवारी लांघ बदहवाश दौड़ी। गोद में दुधमुंही बच्ची जो अभी 8 माह की है, मां की बदहवाशी से वह भी चित्कार कर रही थी। साढ़े सात वर्ष के बेटे को भी कुछ सूझ नहीं रहा था। मां क्यों इस कदर कलेजा पीट-पीटकर रो रही है। घटनास्थल पर पहुंचते ही पिकी देवी अपने पति के शव पर माथा पटकने लगी। आसपास के लोग भी पिकी की चित्कार से रोने लगे थे। मासूम पुत्र एकटक सबको निहारता रहा। खून से लथपथ पिता को देखकर वह भी रोने लगा। पूरा परिवार बेहाल है, जिससे पुलिस एफआइआर तक दर्ज नहीं कर पाई। बावजूद सोनबरसा थानाध्यक्ष राकेश रंजन, सहियारा थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने कहा कि हत्यारों की धर-पकड़ के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। छोटी दुकान पर परिवार की जिम्मेवारी बड़ी भुतही सोनिया स्थान व चिरैया पुल पथ के बीच बोरिग के समीप अनिल की अपराधियों ने हत्या कर दी। अनिल गांव में ही एक गुमटी रखकर किराना व्यवसाय किया करता था। घटना से ठीक पहले वह दुकान के लिए सामान लेकर ही भुतही से लौट रहा था। साइकिल पर किराना समान व एक गैस सिलेंडर लदा था। अपराधी शायद पहले से घात लगाए बैठे थे। अनिल के पिता ने कहा कि वर्ष 2010 में उनके बड़े पुत्र नंदू महतो को अपराधियों ने ही मार डाला था। उनमें से पांच को सजा हो गई है। इसी को लेकर साजिश के तहत पुत्र की हत्या करवाने की उन्होंने बात कही। इस बदनसीब पिता का कहना है कि एक बेटे को खोने के बाद दूसरे को भी खो दिया। अपराधियों की धमकी को लेकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाती रही मगर सुनवाई नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी