नगर निगम कर्मियों की हड़ताल आठवें दिन जारी, जगह-जगह कूड़ा का अंबार

सीतामढ़ी। बिहार लोकल बॉडी इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले जिले में नगर निकाय के कर्मियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 12:15 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 12:15 AM (IST)
नगर निगम कर्मियों की हड़ताल आठवें दिन जारी, जगह-जगह कूड़ा का अंबार
नगर निगम कर्मियों की हड़ताल आठवें दिन जारी, जगह-जगह कूड़ा का अंबार

सीतामढ़ी। बिहार लोकल बॉडी इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले जिले में नगर निकाय के कर्मियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। आठ दिनों से जारी हड़ताल से शहर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है। नगर के मेला रोड, कोट बाजार, नगर थाना के सामने, अस्पताल रोड, गुदरी बाजार, कारगिल चौक समेत विभिन्न गली-मोहल्लों में कूड़ा-कचरा का ढेर लगा है। हड़ाताली नगर निगम कर्मी हर दिन कार्यालय के समक्ष धरना देकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। मंगलवार को नगर निगम कर्मियों के हड़ताल को समर्थन देने बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता सह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। आंदोलनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि बिहार सरकार निकाय कर्मचारियों का शोषण कर रही है। सालों से कार्यरत कर्मचारियों को न तो नियमित किया जा रहा है और न ही उन्हें उचित वेतन दिया जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर ईमानदारी से काम करने का क्या यही ईनाम है? शम्स ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय कर्मियों के मांगों का समर्थन करती है और सरकार से मांग करती है कि इन्हें अविलंब लागू किया जाए। कर्मचारी संघ के मंत्री रामाशंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि मांग नहीं मानने तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल को सफल बनाने के लिए जिले के सभी नगर निकाय कार्यालयों में तालाबंदी की गई है। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार नील, आलोक कुमार, बबलु तिवारी, अरुण चौबे, कालिकानंदन प्रसाद, विन्देश्वर राउत, विजय कुमार, रामवृक्ष राउत, नि•ामुद्दीन अंसारी, संजीव कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी