बाल दिवस के रूप में मनी पं.नेहरू की जयंती

नेहरू युवा केंद्र सीतामढ़ी के तत्वावधान में केंद्र का स्थापना दिवस, प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती सह बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:50 PM (IST)
बाल दिवस के रूप में मनी पं.नेहरू की जयंती
बाल दिवस के रूप में मनी पं.नेहरू की जयंती

सीतामढ़ी। नेहरू युवा केंद्र सीतामढ़ी के तत्वावधान में केंद्र का स्थापना दिवस, प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती सह बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के जिला सलाहकार समिति सदस्य सुधीर मिश्र ने की। कार्यक्रम का उदघाटन सुधीर मिश्र, संजय कुमार, राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवक शंकर पंजियार, नाशरीन परवीन एवं लेखापाल हर्षनाथ झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्षनाथ झा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत एवं विकास के लिए युवा एक बड़ा एवं महत्वपूर्ण संसाधन है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने और इसे साथ-साथ उनको व्यक्तित्व एवं कौशल विकास के शुभ अवसर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज ही के दिन नेहरू युवा केंद्र, संगठन की स्थापना भारत के स्वतंत्रता के 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 1972 में की गई थी। अध्यक्षीय संबोधन में सुधीर मिश्रा ने कहा कि नेहरू जी के पंचशील के सिद्धांत को पूरे विश्व में सम्मान दिया गया। आज नेहरू युवा केंद्र विश्व में जमीनी स्तर पर सबसे बड़ी संस्था है। पंडित नेहरू के बच्चों के प्रति अगाध प्रेम को लेकर उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवक शंकर पंजियार एवं धन्यवाद ज्ञापन नाशरीन परवीन ने किया। मौके पर राघवेंद्र कुमार, कुश, शंभू कुमार, कुणाल कुमार, आदर्श कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी