जीवन रक्षा के लिए लगाना होगा पेड़, बचाना होगा पानी

जल जीवन हरियाली अभियान का गुरुवार को विधायक गायत्री देवी ने नरगां गांव में शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:37 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:14 AM (IST)
जीवन रक्षा के लिए लगाना होगा पेड़, बचाना होगा पानी
जीवन रक्षा के लिए लगाना होगा पेड़, बचाना होगा पानी

सीतामढ़ी। जल जीवन हरियाली अभियान का गुरुवार को विधायक गायत्री देवी ने नरगां गांव में शुभारंभ किया। विधायक ने चापाकल के समीप सोख्ता का शिलान्यास किया एवं हाई स्कूल परिसर में पेड़ लगाकर हरियाली का संदेश दिया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन विधायक, पूर्व विधायक राम नरेश यादव, डीडीसी प्रभात कुमार, खनन पदाधिकारी शिव चंद्र प्रसाद, प्रमुख फुल कुमारी देवी एवं मुखिया नरेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने लोगों से पानी बचाने की अपील की। वहीं प्रत्येक चापाकल के सामने सोख्ता बनाने की बात कही। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। पूर्व विधायक रामनरेश यादव ने कहा कि जल जीवन हरियाली से संबंधित केंद्र के निर्णय को सबसे पहले बिहार में लागू किया गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। कहा कि जीवन अगर बचाना है तो पेड़ लगाएं, जल बचाएं, सोख्ता का निर्माण करें। पूर्व विधायक ने कहा कि 5 साल के अथक प्रयास के बाद 9 करोड़ की लागत से नदी पर सुलिस गेट बनाने का कार्य आरंभ हो चुका है इसका लाभ किसानों को शीघ्र मिलने लगेगा। डीडीसी ने कहा कि जल स्तर का नीचे जाना चिता का विषय है। वाटर हार्वेस्टिग के जरिए इस समस्या को कम किया जा सकता है। मौके पर बीडियो संजय कुमार राय, पीओ सुशील कुमार सिधू, आशुतोष कुशवाहा, राम विनय पासवान, रामप्रवेश भंडारी, नरेश मुखिया, विनेश यादव, सरपंच गंगाधर प्रसाद, शशि भूषण यादव एवं पंचायत सचिव योगेंद्र राम समेत कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी