आओ मिलकर पौधे लगाएं, पेड़-पौधों से ही हमारी जिदगी की डोर, इसको न होने दें कमजोर

सीतामढ़ी । दैनिक जागरण का आओ रोपें अच्छे पौधे अभियान शहर से प्रेरित होकर लोग आगे आ रहे हैं। घर-घर पौधे रोपे जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:37 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:37 PM (IST)
आओ मिलकर पौधे लगाएं, पेड़-पौधों से ही हमारी जिदगी की डोर, इसको न होने दें कमजोर
आओ मिलकर पौधे लगाएं, पेड़-पौधों से ही हमारी जिदगी की डोर, इसको न होने दें कमजोर

सीतामढ़ी । दैनिक जागरण का आओ रोपें अच्छे पौधे'' अभियान शहर से प्रेरित होकर लोग आगे आ रहे हैं। घर-घर पौधे रोपे जा रहे हैं। देशव्यापी यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इसके तहत पौधारोपण के प्रति जागरूकता लाने की मुहिम में अच्छा कार्य करने वालों से गुजारिश है कि वे हमें जरूर बताएं। पर्यावरण संरक्षण से ही ग्लोबल वार्मिंग से हम बच सकेंगे। शहर के नाहर चौक वार्ड नंबर-14 में रविवार को बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ पौधारोपण किया। आठवीं कक्षा का रौनित कुमार, उसकी बड़ी बहन नौंवी कक्षा की एकता कुमारी, छोटी बहन चौथी कक्षा की आस्था कुमारी व दूसरी कक्षा के भवेश कुमार के साथ उसके पिता रमेश कुमार, माता सरिता कुमारी ने पौधारोपण किया। रौनित व एकता सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ाई करते हैं। भवेश व आस्था रामानुजम रामानुजम प्रिपेरटरी स्कूल में पढ़ते हैं। इन बच्चों का कहना है कि घर से लेकर विद्यालय तक पौधारोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। दैनिक जागरण के अभियान से जुड़कर बचाएं जिदगी

रौनित एवं एकता ने कहा कि देश में बढ़ते प्रदूषण के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाना चाहिए। पेड़-पौधा हमारी जिदगी के एक अंग हैं। जिदगी में अगर पेड़-पौधा नहीं रहेंगे तो पूरा संसार नष्ट हो सकता है। हमलोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। रमेश कुमार एवं सरिता कुमारी ने दैनिक जागरण के इस अभियान की प्रशंसा की। कहा कि पौधे लोगों की जिदगी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। अगर लोग पेड़-पौधे नहीं लगाएंगे तो आने वाली पीढ़ी को बहुत नुकासान हो सकता हैं। इसीलिए हमलोगों को दैनिक जागरण के इस अभियान-''आओ रोपें अच्छे पौधे'' में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। आप भी हमें हमारे वाटसएप 8429020224 पर अपने नाम-पता के साथ पौधे लगाते तस्वीर और पौधारोपण के महत्व के बारे में जानकारी शेयर कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी