रीगा में किसान समागम आज, चलाया गया अभियान

सीतामढ़ी। ईंखोत्पादक संघ की कोर कमिटी की बैठक लोहिया आश्रम में संघ के अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:53 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:53 PM (IST)
रीगा में किसान समागम आज, चलाया गया अभियान
रीगा में किसान समागम आज, चलाया गया अभियान

सीतामढ़ी। ईंखोत्पादक संघ की कोर कमिटी की बैठक लोहिया आश्रम में संघ के अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 18 अक्टूबर के रीगा किसान समागम की तैयारी, समागम में चर्चा के मुद्दे, नेशनल ट्रिब्यूनल के आदेश पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ के उपाध्यक्ष गुणानंद चौधरी ने विगत तीन दिनों से अगल- बगल के गांवों में किसानों से किए जा रहे संपर्क और समागम में आने के लिए दिए जा रहे आमंत्रण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिघोरवा, रामपुर, बराही, कुसमारी, पंछोड़ आदि गांवों में जाकर किसानों के दरवाजे खटखटाए गए। पटरहिया, नरहा, बभनगामा, गणेशपुर बखरी गांव में संपर्क अभियान चलाया गया। संघ के पूर्व अध्यक्ष लखन देव ठाकुर ने बताया कि एएनसीएलआर, कोलकाता का 8 अक्तूबर के आदेश का पूर्ण अध्ययन किए बगैर गलत बयानबाजी करके कुछ लोग जानबूझकर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। बैठक में अनूठालाल पंडित, राम विवेक सिंह, अशोक ठाकुर, मदन मोहन ठाकुर सुधीर कुमार ने रीगा चीनी मिल के जिम्मे बकाया करीब 120 करोड़ रुपये की वसूली के लिए हो रही दिक्कतों पर और सरकारी मशीनरी द्वारा बरती जा रही उदासीनता पर गहरी चिता व्यक्त की। संघ के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा रीगा चीनी मिल से जुड़े करीब 5 लाख की आबादी पूरी तरह संकट में घिर गई है। बिहार सरकार का गन्ना उद्योग विभाग इस संकट से किसानों को उबारने में बिल्कुल नकारा साबित हो रहा है। पिछले साल से ही रीगा से बार-बार आवाज उठ रही है कि मिल को चालू करो, तभी बकाया राशि का भुगतान हो पाएगा। विभागीय मंत्री कह रहे हैं कि मिल को बेच देने से हीं समाधान हो सकता है। किसानों को इस साजिश को समझना चाहिए और अपने हक- हुकुकू का समाधान ढूंढने के लिए 18 अक्टूबर को रीगा में आहूत किसान समागम में जुटकर निर्णायक फैसला लेना चाहिए।

chat bot
आपका साथी