खुशबू ने फिर बढ़ाया शिवहर-सीतामढ़ी का मान, आज राज्यपाल के हाथों होगी सम्मानित

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी की बिटिया खुशबू ने एकबार फिर शहर का नाम रोशन किया है। इस बार वह बिहार के राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत होने को लेकर सुíखयों में है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 01:15 AM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 01:15 AM (IST)
खुशबू ने फिर बढ़ाया शिवहर-सीतामढ़ी का मान, आज राज्यपाल के हाथों होगी सम्मानित
खुशबू ने फिर बढ़ाया शिवहर-सीतामढ़ी का मान, आज राज्यपाल के हाथों होगी सम्मानित

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी की बिटिया खुशबू ने एकबार फिर शहर का नाम रोशन किया है। इस बार वह बिहार के राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत होने को लेकर सुíखयों में है। बुधवार को नालंदा खुला विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षा समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित होगी। एमएससी वनस्पति विज्ञान वर्ष 2019 की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उसको स्वर्ण पदक (10 ग्राम वजनी 22 कैरेट सोने से निíमत) से नवाजा जाएगा। बिटिया की इस उपलब्धि पर माता-पिता समेत परिवार के लोगों में खुशी की लहर है। खुशबू दीक्षा समारोह के लिए रवाना होने से पहले इसका श्रेय माता-पिता व गुरुजन को दी है। नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव एसपी सिन्हा के अनुसार, दीक्षा समारोह बापू सभागार, सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर, उत्तरी गांधी मैदान, पटना में आयोजित है। इस समारोह में खुशबू सफेद रंग की सलवार एवं लेमन येलो रंग की कुर्ती या लाल बॉर्डर की साड़ी-ब्लाउज पहनकर दीक्षा ग्रहण करेगी। डुमरा जेल रोड, साइनगर इलाके में वह अपने माता-पिता के साथ रहती है।

शिवहर के पुरनहिया प्रखंड में कार्यरत है खुशबू

खुशबू बीएससी बॉटनी ऑनर्स में भी टॉपर रही है। इससे पहले वर्ष 2014 में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पटना में आयोजित सिल्वर जुबली समारोह में वाद-विवाद प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थाना हासिल कर जिले का मान बढ़ाया था। बिहार के तत्कालीन राज्यपाल सतपाल मल्लिक एवं मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया ने खुशबू को सम्मानित किया था। शिवहर के तत्कालीन डीएम केवीएन सिंह ने भी सम्मानित किया था। वह नवोदय की छात्रा रही है। खुशबू शिवहर के पुरनहिया प्रखंड के आसोपुर गांव में वीएलडब्ल्यू के पद पर कार्यरत है। आसोपुर गांव के धु्वनारायण सिंह की वह पुत्री है। उसकी मां नीलम कुमारी प्राथमिक विद्यालय, डुमरा में शिक्षिका हैं। उसकी छोटी बहन मेनका कुमारी सीतामढ़ी केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाती है। बड़ा भाई शिवनारायण सिंह पटना पढ़ाई करता है तो तो छोटा हरिनारायण सिंह भी नवोदय विद्यालय में इंटर का छात्र है। खुशबू की उपलब्धियों पर पूर्व सांसद लवली आनंद ने घर वालों को फोन कर बधाई दी।

chat bot
आपका साथी