कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा

बाजपट्टी प्रखंड के पथराही गोट गांव में राम नाम संकीर्तन को लेकर विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 12:28 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 12:28 AM (IST)
कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा
कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा

सीतामढ़ी । बाजपट्टी प्रखंड के पथराही गोट गांव में राम नाम संकीर्तन को लेकर विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा 251 कुंवारी कन्याओं द्वारा निकाली गई। शोभायात्रा पूजा स्थल से निकल कर पथराही गांव के समीप बह रही नदी के तट पर पहुंची जहां आचार्यो के सानिध्य में विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ कलश पूजन किया गया और नदी से जल भर कर पुन: उसी रास्ते पूजा स्थल तक पहुंची। कलश स्थापित करने के बाद संकीर्तन मंगलवार से प्रारंभ हो गया। यह संकीर्तन 5 मई तक चलेगा। दूसरी ओर चिनगी तकिया गांव में तीन दिवसीय महावीरी झंडा का आयोजन किया गया। इसमें आज ध्वज को स्थापित किया गया। इस मौके पर 351 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

chat bot
आपका साथी