पूर्व के विवाद में मारपीट कर किया जख्मी, एक गिरफ्तार

बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मुरौल गांव में पूर्व के विवाद में एक युवक को पड़ोसी ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी नसीर शेख इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:39 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 02:09 AM (IST)
पूर्व के विवाद में मारपीट कर किया जख्मी, एक गिरफ्तार
पूर्व के विवाद में मारपीट कर किया जख्मी, एक गिरफ्तार

सीतामढ़ी । बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मुरौल गांव में पूर्व के विवाद में एक युवक को पड़ोसी ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी नसीर शेख इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में जख्मी नसीर शेख की पत्नी जन्नती निशा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें सलाउद्दीन, रोशन परवीन, सादिक अंसारी, शाहनवाज अंसारी, शकील साफी समेत सात लोगों को नामजद किया है। जानकारी के अनुसार बीते 24 अक्टूबर की देर शाम जब जन्नती निशा पति नसीर के साथ घर में मौजूद थी। तभी सभी आरोपी जबरन घर में घुस गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने पति को मारपीट करके गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपी सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी