बॉर्डर इलाके से पकड़ाया कुख्यात का भाई, साढ़े तेइस किलो गांजा व 180 ग्राम चरस बरामद

सीतामढ़ी। स्थानीय एसएसबी व सोनबरसा पुलिस ने संयुक्त अभियान में छापेमारी कर गांजा चरस व नशीली द

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:44 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:44 PM (IST)
बॉर्डर इलाके से पकड़ाया कुख्यात का भाई, साढ़े तेइस किलो गांजा व 180 ग्राम चरस बरामद
बॉर्डर इलाके से पकड़ाया कुख्यात का भाई, साढ़े तेइस किलो गांजा व 180 ग्राम चरस बरामद

सीतामढ़ी। स्थानीय एसएसबी व सोनबरसा पुलिस ने संयुक्त अभियान में छापेमारी कर गांजा, चरस व नशीली दवा बरामद की। सोनबरसा निवासी स्व. चंदेश्वर महतो के पुत्र इंद्रजीत महतो के यहां यह छापेमारी हुई। जिसमें 13 किलो 500 ग्राम गांजा व 180 ग्राम चरस बरामद की गई। थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि दो मंजिला मकान के ऊपर ट्रंक में छुपाकर गांजा एवं चरस छुपाकर रखा गया था। एसएसबी के कंपनी इंचार्ज रोहित कुमार यादव, थानाध्यक्ष रामप्रवेश उरांव एसएसबी के उप निरीक्षक प्रियंका शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार, महिला कान्स्टेबल दीपा जोशी, राधिका रंजन सागर, प्रदीप इथाफे तथा इस ऑपरेशन में दो खोजी कुत्ते भी शामिल थे। छापेमारी अभी जारी है। जिसमे बड़ी संख्या नशीली दवा बरामद होने की सूचना है। इंद्रजीत महतो कुख्यात मुक्का का भाई जो मुठमेड़ में मारा गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंद्रजीत महतो को सुप्पी इलाके में बॉर्डर एरिया से दबोचा गया। फिर उसकी निशानदेही पर सोनबरसा में उसके घर पर छापेमारी हुई। इंद्रजीत सुप्पी में पिलर संख्या 341 से लगभग पांच किलोमीटर दूर भारतीय सीमा क्षेत्र के मनियारी चौक के समीप से 10 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया था। एसएसबी 20 वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर लोकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को सुप्पी थाना क्षेत्र के मनियारी चौक से बाइक सवार एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 10 किलो गांजा, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान सोनबरसा गांव निवासी स्व. चंदेश्वर महतो के पुत्र इंद्रजीत महतो के रूप में हुई है।

chat bot
आपका साथी