अपनी सेहत जैसी ही मिट्टी के संरक्षण व पोषण पर ध्यान देने से बढ़ेती पैदावार

सीतामढ़ी। विश्व मृदा दिवस पर समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में कृषि विभाग आत्मा की ओर से जिला स्तरीय गोष्ठी आयोजित हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:55 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:55 PM (IST)
अपनी सेहत जैसी ही मिट्टी के संरक्षण व पोषण पर ध्यान देने से बढ़ेती पैदावार
अपनी सेहत जैसी ही मिट्टी के संरक्षण व पोषण पर ध्यान देने से बढ़ेती पैदावार

सीतामढ़ी। विश्व मृदा दिवस पर समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में कृषि विभाग आत्मा की ओर से जिला स्तरीय गोष्ठी आयोजित हुई। मृदा संरक्षण की आवश्यकता एवं उपाय के विषयों पर चर्चा की गई। स्थापना के उप समाहर्ता के द्वारा उपस्थित किसानों के बीच सॉयल हेल्थ कार्ड का भी वितरण किया गया। उदघाटन पुपरी के भूमि सुधार उप समाहर्ता ललित कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला कृषि पदाधिकारी ने विश्व मृदा दिवस के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के परिवेश में बढ़ती हुई जनसंख्या को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन कराने के लिए मिट्टी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। पांच दिसंबर को विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मृदा संरक्षण के विभिन्न उपायों के जैसे हरी खाद के रूप में ढैचा, मूंग फसलों का एवं अन्य दलहनी फसलों का प्रयोग कर सकते हैं। किसान फसल चक्र को भी अपनाएं। स्थापना उप समाहर्ता ने बताया कि सरकार द्वारा मृदा संरक्षण के उपायों को किसानों एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम उनके क्षेत्र में करने को कहा। सहायक निदेशक रसायन सह परियोजना निदेशक आत्मा इंद्र इंद्रजीत कुमार मंडल ने कहा कि किसान अपने खेत की मिट्टी जांच करा कर हेल्थ कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग कर अतिरिक्त खर्च से बच सकते हैं। विभाग के द्वारा भी अभियान चलाकर मिट्टी जांच कराकर किसानों का हेल्थ कार्ड बनवाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक उद्यान निरज कुमार झा, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण उमेश कुमार निषाद, कृषि विज्ञान केंद्र से शस्य वैज्ञानिक सच्चिदानंद प्रसाद, सभी प्रखंड से प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक अनुसंधान पदाधिकारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कृषि समन्वयक एवं रामसागर ठाकुर, राहुल कुमार, नागेंद्र प्रसाद यादव, रामसनेही राय, लक्ष्मी पंडित, सहित अन्य किसानों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी