नीतीश शासन में न्याय के साथ विकास और कानून का राज इसीलिए 15 साल बेमिसाल

सीतामढ़ी। नीतीश सरकार के 15 साल बेमिसाल कार्यक्रम के लिए रविवार को बाजपट्टी में जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेताओं का जमावड़ा हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:57 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:57 PM (IST)
नीतीश शासन में न्याय के साथ विकास और कानून का राज इसीलिए 15 साल बेमिसाल
नीतीश शासन में न्याय के साथ विकास और कानून का राज इसीलिए 15 साल बेमिसाल

सीतामढ़ी। नीतीश सरकार के 15 साल बेमिसाल कार्यक्रम के लिए रविवार को बाजपट्टी में जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेताओं का जमावड़ा हुआ। सबने यही बात कही कि नीतीश शासन में न्याय के साथ विकास और कानून का राज स्थापित हुआ है, इसीलिए 15 साल का सफर बेमिसाल रहा। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान व संगठन की मजबूती पर चर्चा के लिए प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के साथ जिले के प्रभारी मंत्री सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान स्वयं मौजूद थे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने की। आदर्श मध्य विद्यालय मधुबन गोट प्रांगण में इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि 15 वर्ष पहले बिहार में अशांति, अराजकता और असुरक्षा का खौफनाक मंजर था। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आधारभूत संरचना का अभाव था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में समावेशी विकास का कार्य हुआ। न्याय के साथ विकास हुआ। सभी वर्गों को भागीदारी मिली। गांधी, आंबेडकर, लोहिया, जेपी और कर्पूरी ठाकुर के विचारों एवं आदर्शों को अपने कार्यों के द्वारा जमीन पर उतारने की पहल हुई। मजबूत लोकतंत्र के लिए पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण का प्रावधान किया गया। शराबबंदी कर ऐतिहासिक कदम उठाया गया। विधान पार्षद रामेश्वर महतो, पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा, सुरसंड विधायक दिलीप राय, रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा, जदयू के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता विमल शुक्ला ने भी कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाते हुए जन जन तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।

नीतीश राज में सभी वर्गों का समुचित विकास : मंत्री जमा खान

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री जमा खान ने कहा कि नीतीश राज में सभी वर्गों का समुचित विकास हुआ है। खासकर अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं लागू करके मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक कदम उठाया। छात्र-छात्राओं के लिए मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने पर दस हजार एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण करने पर पंद्रह हजार तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। छात्रावास की सुविधाएं भी उपलब्ध है। बेरोजगारों के लिए ऋण की योजनाएं लागू की गई। तलाकशुदा महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सबको सम्मान सबका रखा गया ख्याल : देवेश चंद्र ठाकुर

विधान पार्षद व सदन में जदयू के उप नेता देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि विकसित बिहार के साथ निश्चय कार्यक्रम में आर्थिक हल युवाओं को बल, आरक्षित रोजगार महिलाओं को अधिकार, हर घर बिजली, हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली नालिया,शौचालय का निर्माण घर का सम्मान, अवसर बढ़े आगे पढ़ें आदि योजनाओं को लागू किया गया। पूर्व मंत्री डा रंजू गीता ने मंचासीन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अभिनंदन करते हुए कही कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। मनुष्य रीड के बगैर खड़ा नहीं हो सकता है। आप तमाम कार्यकर्ताओं के बल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सरकार कायम है।

इनकी भी रही उपस्थिति

पूर्व विधायक जयनंदन प्रसाद यादव, खलील अंसारी, पूर्व जिला अध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान, महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी झा, नागेंद्र सिंह, जियाउद्दीन खान, प्रदेश नेत्री किरण गुप्ता, बबलू मंडल, जिला संगठन प्रभारी मेजर इकबाल हैदर खान एवं अजय कुशवाहा, पूर्व किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमर सिंह, निवर्तमान अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बिकाऊ महतो, सेवादल अध्यक्ष विजय पटेल, जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, महासचिव सुजीत सिंह, अमित सहाय, कृष्णा यादव, सुजीत झा, जफरूल्ला खान, किरण गुप्ता, राहुल सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी