डीलर का लाइसेंस रद

सीतामढ़ी। अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार ने बैरगनिया प्रखंड के पचटकी यदु की डीलर श्रद्धा झा की दु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 12:25 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 12:25 AM (IST)
डीलर का लाइसेंस रद
डीलर का लाइसेंस रद

सीतामढ़ी। अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार ने बैरगनिया प्रखंड के पचटकी यदु की डीलर श्रद्धा झा की दुकान को अनियमितता के मामले में रद कर दिया है। कुमार ने डीलर से पूछे गए स्पष्टीकरण से असंतुष्ट होकर उक्त करवाई की है। मालूम हो कि 11 अगस्त 2020 को अपर अनुमंडल पदाधिकारी सदर रोचना माद्री,बीडीओ विजय कुमार मिश्रा,एमओ शैलेश कुमार प्रसाद स्थानीय थाना पुलिस के साथ पचटकी यदु स्थित विक्रेता के दुकान का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान भंडार में करीब 150 बोरा गेंहू,चावल कम पाए गए थे। जांच टीम ने तब तत्कालीन एसडीओ कुमार गौरव को अपना प्रतिवेदन समर्पित किया था।

chat bot
आपका साथी