गन्ना खरीद के लिए शीघ्र तौल केंद्र खोले सरकार

सीतामढ़ी। ईंखोत्पादक संघ के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक किसान भवन में संघ के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 12:15 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 12:15 AM (IST)
गन्ना खरीद के लिए शीघ्र तौल केंद्र खोले सरकार
गन्ना खरीद के लिए शीघ्र तौल केंद्र खोले सरकार

सीतामढ़ी। ईंखोत्पादक संघ के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक किसान भवन में संघ के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें रीगा चीनी मिल के अब तक चालू नहीं होने की परिस्थिति में किसानों की हो रही परेशानी पर गंभीर चिता की गई। सिंह ने विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर द्वारा मिल को चालू करने, बकाया राशि का भुगतान करने के संबंध में किए जा रहे उच्चस्तरीय प्रयास की सराहना की गई। साथ ही कुछ विचौलियों द्वारा अवैध रूप से औने पौने भाव में पिछले साल की तरह गन्ना खरीद करने के लिए चलाए जा रहे अवैध व्यापार पर रोक लगाने के लिए सरकार के उच्चस्तरीय आदेश की सराहना की गई। वही सदस्यों ने सिधवालिया, मझौलिया सुगौली और हसनपुर चीनी मिलों द्वारा तौलकांटा नहीं खोला गया है, जिसके चलते खेतों में लगे करीब 15 ट्ठ20 लाख क्विटल गन्ना की बर्बादी को लेकर किसानों में चिता व्यक्त हो गई है। सरकार से अनुरोध किया गया है कि बिना देर किए इन मिलों को आवंटित तौल केंद्रों को रीगा चीनी मिल क्षेत्र में शीघ्र खोला जाए या रीगा चीनी मिल का पूर्व से स्थापित तौलकांटा को हीं चालू कर समय पर पक्का रसीद देकर गन्ना की खरीदारी सुनिश्चित की जाए। निर्णय लिया गया कि आगामी 27 दिसंबर को शहीद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों के हक हकूक के लिए शहीद होने वाले सुरेंद्र, रफीक की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही, मिल प्रबंधन के जिम्में 100 करोड़ से अधिक रुपए के बकाया की वसूली के लिए पटना उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर करने पर भी सहमति व्यक्त की गई और इसके लिए संघ के उपाध्यक्ष गुणान एक कमेटी बनाई गई। बैठक में गुणानंद चौधरी, लखनदेव ठाकुर, गंगा प्रसाद सिंह अनूठा लाल पंडित, पासपत साह, राम श्रेष्ठ सिंह कुशवाहा, राम विवेक सिंह अशोक ठाकुर, मदन मोहन ठाकुर एवं रामनरेश सिंह एवं राकेश कुमार ठाकुर प्रमुख थे।

chat bot
आपका साथी