सूबे की सरकार विकास के प्रति समर्पित : मंत्री

सीतामढ़ी। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सूबे की सरकार विकास के प्रति समर्पित है। सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं के जरिये समाज के हर क्षेत्र और हर तबके के विकास के लिए काम कर रही है। मंत्री शुक्रवार को सीतामढ़ी दौरे पर थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 12:40 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 12:40 AM (IST)
सूबे की सरकार विकास के प्रति समर्पित : मंत्री
सूबे की सरकार विकास के प्रति समर्पित : मंत्री

सीतामढ़ी। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सूबे की सरकार विकास के प्रति समर्पित है। सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं के जरिये समाज के हर क्षेत्र और हर तबके के विकास के लिए काम कर रही है। मंत्री शुक्रवार को सीतामढ़ी दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सात निश्चय योजना पर चर्चा की। कहा कि हर घर तक नल का जल पहुंचाया जा रहा है। हर गली को पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा है। युवाओं को स्टूडेंट क्रेडिट योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए चार लाख रुपये दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री साइकिल योजना के कारण इंटर तक छात्र- छात्राओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। वर्ष 2008 में केवल 1.28 लाख छात्राएं थी, वर्ष 2018 में इनकी संख्या बढ़ कर 9 लाख हो गई। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जल जीवन हरियाली अभियान चला रहा है। इसके तहत सूबे में डेढ़ करोड़ पौधे लगाए गए हैं। इसके पूर्व उन्होंने समाहरणालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री ने शौचालय प्रोत्साहन मद की राशि वितरण की उपलब्धि कम रहने पर नाराजगी जताई। मौजूद अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर 90 फीसद लोगों को राशि उपलब्ध कराने का आदेश दिया। इसके बाद उन्होंने संयुक्त कृषि भवन में आयोजित कृषि जागरूकता कार्यक्रम का उदघाटन किया। जबकि, बेलसंड प्रखंड कार्यालय परिसर में नव निर्मित सूचना भवन का उदघाटन किया। मौके पर शिवहर सांसद रमा देवी, पूर्व सांसद राम कुमार शर्मा, विधायक सुनीता सिंह चौहान, डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा, डीडीसी प्रभात कुमार, एडीएम मुकेश कुमार, डीएओ अनिल कुमार, प्रमुख चंदा देवी, जदयू जिलाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी