सिद्धांत और इरादों के पक्के थे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह

सीतामढ़ी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं समाजवादी नेता डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार को शिद्दत से याद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 12:44 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 12:44 AM (IST)
सिद्धांत और इरादों के पक्के थे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह
सिद्धांत और इरादों के पक्के थे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह

सीतामढ़ी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं समाजवादी नेता डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार को शिद्दत से याद किया गया। सीतामढ़ी के बेलसंड से ही उन्होंने राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी। उनकी प्रथम पुण्य तिथि पर पूर्व विधायक सुनील कुमार कुशवाहा के डुमरा में बलुआ स्थित आवासीय कार्यालय में सोमवार को श्रद्धासुमन अर्पित की गई। सीतामढ़ी के पूर्व विधायक सुनील कुमार कुशवाहा ने कहा कि कुछ लोग पद से सुशोभित होते हैं और कुछ लोग से पद सुशोभित होता है रघुवंश बाबू ऐसे ही व्यक्तित्व थे। वे हमेशा कमजोर लोगों की सहायता के लिए खड़ा रहते थे। सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज में भौतिकी के प्रोफेसर बनकर आए। बिहार यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करने के बाद डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने साल 1969 से 1974 के बीच करीब 5 सालों तक सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज में गणित पढ़ाया। जून 1977 में विधानसभा चुनाव में उन्होंने चुनाव लड़ने का बिगूल फूंका और सीतामढ़ी की बेलसंड सीट से निर्वाचित हुए। उनकी जीत का सिलसिला 1995 तक चलता रहा। यूपीए-1 की सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे। इस दौरान उन्होंने मनरेगा शुरू किया था। उन्हें मनरेगा कानून का असली शिल्पकार माना जाता है। भारत में इस कानून को ऐतिहासिक माना गया था। राजद के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिनमें महेश प्रसाद सिंह, मोहन कुमार प्रियदर्शी, मनोज कुमार, महेंद्र राम, जवाहर यादव, सुरेंद्र यादव, खुशनंदन सिंह, रामकृष्ण महतो, रामजीनिस राय, भरत महतो, बिहारी ठाकुर, इशाक नदाफ, अमीरूल, कैलाश बिहारी यादव, मुकेश पासवान, मनोज दास, देवेंद्र यादव, अनिल कुमार, ममता चौधरी, दिनेश राय, बलराम कुमार, शत्रुध्न कुमार, तीर्थप्रकाश यादव, जीमदार सिंह, दीपक पाल, रामबाबू महतो, रामदरेश यादव, लालबाबू राम आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी