पुरनहिया में किसान के घर भीषण चोरी, लाखों की संपत्ति गायब

सीतामढ़ी। थाना क्षेत्र के चिरैया गांव में एक किसान के घर के मेन गेट का कुंडी तोड़कर चोरों ने करीब तीन लाख की संपत्ति उड़ा दी। कुंडी तोड़ने के बाद घर में घुसे चोरों ने बारी-बारी से अलग-अलग कमरों से आलमारी बक्सा ड्रेसिग टेबुल व पलंग तोड़कर आभूषण नगदी व कीमती वस्त्र समेत करीब तीन लाख की संपत्ति गायब कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 11:29 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 11:29 PM (IST)
पुरनहिया में किसान के घर भीषण चोरी, लाखों की संपत्ति गायब
पुरनहिया में किसान के घर भीषण चोरी, लाखों की संपत्ति गायब

सीतामढ़ी। थाना क्षेत्र के चिरैया गांव में एक किसान के घर के मेन गेट का कुंडी तोड़कर चोरों ने करीब तीन लाख की संपत्ति उड़ा दी। कुंडी तोड़ने के बाद घर में घुसे चोरों ने बारी-बारी से अलग-अलग कमरों से आलमारी, बक्सा, ड्रेसिग टेबुल व पलंग तोड़कर आभूषण, नगदी व कीमती वस्त्र समेत करीब तीन लाख की संपत्ति गायब कर दी। चोरों ने इतनी साफगोई से वारदात को अंजाम दिया कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। गुरुवार की दोपहर किसान प्रमेंद्र सिंह जब घर पहुंचे तो मेन गेट खुला देखकर दंग रह गए। टूटी आलमारी, बिखरे सामान और कमरे की स्थिति देखकर वह हक्का-बक्का रह गए। चोरी की इस घटना की खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुरनहिया थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। चोरों का पता लगाने के लिए श्वान दस्ते की भी मदद ली गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बताया गया हैं कि किसान प्रमेंद्र सिंह स्वजनों के साथ सीतामढ़ी जिले के सुप्पी प्रखंड के नरहा गांव स्थित रिश्तेदार के यहां गए थे। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। लौटने के बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा। बताते चलें कि चिरैया गांव में एक सप्ताह के भीतर चोरी की यह दूसरी वारदात है। इसके पहले पवन झा के घर भी चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की बढ़ती घटनाओं के बाद इलाके के लोग दहशतजदा है। वहीं लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश दिख रहा है।

chat bot
आपका साथी