सीतामढ़ी विधान सभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बिछेगा सड़कों का जाल : विधायक

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी के भाजपा विधायक डॉ.मिथिलेश कुमार ने कहा कि विधान सभा के ग्रामीण क्षे˜

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 12:47 AM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 12:47 AM (IST)
सीतामढ़ी विधान सभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बिछेगा सड़कों का जाल : विधायक
सीतामढ़ी विधान सभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बिछेगा सड़कों का जाल : विधायक

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी के भाजपा विधायक डॉ.मिथिलेश कुमार ने कहा कि विधान सभा के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के 28 पंचायतों में 80 सड़कों का निर्माण कार्य किए जाने की योजना बनाई गई है। इसमें विभाग से काफी सहयोग मिला है। 11 ग्रामीण सड़कों का 15 से 25 फरवरी तक टेंडर होना संभावित है। 38 ग्रामीण सड़कें इसी वित्तीय वर्ष में बन जानी है। 24 नए ग्रामीण सड़कों को जोड़ा हूं। जिसका प्राक्कलन बन रहा है। 13 ऐसे ग्रामीण सड़कें हैं जो एमआर योजना से प्रस्तावित हैं। विधायक राजोपट्टी स्थित परिसदन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि काम के प्रगति का रिपोर्ट जारी करने का उद्देश्य जनता को चुनाव जीतने के बाद से किए गए काम से रू-ब-रू कराना है। ताकि जनता को समझ में आए कि मेरा काम सही जा रहा है या कम जा रहा है। अगर कम जा रहा है तो जनता हमसे सवाल पूछे। अगर सही जा रहा है तो जनता समझ सके कि काम हो रहा है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत हूं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार से वार्ता करके सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की स्थापना कराया हूं। डायलेसिस मशीन सीटी स्कैन मशीन, व कोविड-19 की जांच की सुविधा सदर अस्पताल में आगामी नवरात्र से पहले उपलब्ध हो जाने की उम्मीद है। इसके लिए वादा नहीं करूंगा। अनवरत प्रयास करूंगा। आठ वेंटिलेटर मंगाया है। इसमें छह सदर अस्पताल तथा दो कोविड सेंटर में स्थापित किया गया है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ लाभुकों को मिले इसके लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है। पर्यटन के क्षेत्र में केंद्र व राज्य के पर्यटन मंत्री से मिला हूं। सीता पर्यटन स्थल व पुण्डरिक आश्रम बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री से डीपीआर बनाने का आदेश हो चुका है। रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के संदर्भ में सभी त्रुटियों को पूरा कराते हुए चीफ इंजीनियर रेलवे से रेल मंत्रालय को पत्र भेजवाया हूं। 85 करोड़ 71 लाख पांच गुणा राशि बढ़ गई है। राशि बढ़ने के कारणों का विभाग पड़ताल कर रहा है। 2023 तक काम शुरू होने की उम्मीद है। विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की कमी के कारण कार्य बाधित न हो इसके लिए जिला प्रशासन से सूची प्राप्त कर इस कमी को दूर करने के लिए प्रयासरत हूं। मौके पर युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जयकिशोर साह भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी