युगों तक लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे शहीद सुशील

सीतामढ़ी। मेजरगंज प्रखंड के डुमरी खुर्द गांव में शहीद सैनिक सुशील कुमार सिंह की प्रतिमा का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:27 PM (IST)
युगों तक लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे शहीद सुशील
युगों तक लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे शहीद सुशील

सीतामढ़ी। मेजरगंज प्रखंड के डुमरी खुर्द गांव में शहीद सैनिक सुशील कुमार सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। बिहार सरकार के खाद्य व उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सुमित कुमार सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, सांसद सुनील कुमार पिटू, विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर, पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा, विधायक ई.अनिल राम, विधायक मोतीलाल प्रसाद व विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार सहित अन्य अतिथियों ने प्रतिमा का अनावरण किया। मौके पर बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने शहीद सैनिक सुशील कुमार सिंह के पिता नवीन सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके सम्मान में कहा कि धन्य हैं वे माता-पिता जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया। इनकी शहादत की अमर गाथा सदियों तक लोग याद रखेंगे। विधान पार्षद ठाकुर धन्यवाद के पात्र है जिन्होंने शहीदों के प्रतिमा लगाने का संकल्प लिया है। मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीद सुशील युगों युगांतर तक लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत और आदर्श बने रहेंगे। भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने शहीद की धरती का नमन करते हुए कहा कि देश व समाज के लिए शहीद होने वाले सुशील सिंह अमर हो गए है। कहा कि वे भी अपने क्षेत्र में पांच साल में पांच प्रतिमा लगाएंगे। कार्यक्रम को सांसद सुनील कुमार पिटू, रुन्नीसैदपुर के विधायक पंकज कुमार मिश्र व एमएलसी संजीव सिंह ने संबोधित किया। अध्यक्षता कर रहे विधान पार्षद देवेश चन्द्र ठाकुर ने कहा कि उन्होंने एक साल पूर्व शहीद की शहादत को अमरत्व के लिए संकल्प लिया था उसे पूरा किया। कहा कि वे विधान परिषद में सवाल उठाया था कि सरकार को स्कूलों का नामकरण भी शहीदों के नाम से होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित मंत्रियों से इसमें सहयोग की अपील की। उन्होंने मौजूद तीनों मंत्रियों से बंद रीगा चीनी मिल को चालू कराने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन नीरज गोयनका तथा पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने किया। सभा में विधायक गायत्री देवी, विधायक दिलीप राय, विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह, लोक सभा प्रभारी विपिन कुमार सिंह, पूर्व विधायक रंजू गीता, नागेंद्र प्रसाद सिंह, जदयू के विमल शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, अरुण गोप, जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा,भगवत शरण सिंह, प्रो.अमर सिंह, सुजीत कुमार सिंह, विजय पटेल, राघवेंद्र सिंह, ललिता देवी, लालबाबू सिंह, विपिन कुमार सिंह के अलावा अरुण कुमार सिंह राम कलेवा सिंह इंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र पासवान,ज्योति नारायण झा, ज्याउद्दीन खां, सुरेंद्र मोदी,ध्रुव शर्राफ,गुड्डू चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी