जयंती पर शिद्दत से याद किए गए शांति-प्रेम व शौर्य के प्रतीक गुरु गोविद सिंह

सीतामढ़ी। उत्क्रमित उच्च विद्यालय बलिगढ़ में बुधवार को सिख धर्म के 10वें व अंतिम गुरु गोविद सिंह क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 12:40 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 12:40 AM (IST)
जयंती पर शिद्दत से याद किए गए शांति-प्रेम व शौर्य के प्रतीक गुरु गोविद सिंह
जयंती पर शिद्दत से याद किए गए शांति-प्रेम व शौर्य के प्रतीक गुरु गोविद सिंह

सीतामढ़ी। उत्क्रमित उच्च विद्यालय बलिगढ़ में बुधवार को सिख धर्म के 10वें व अंतिम गुरु गोविद सिंह को उनकी जयंती के अवसर पर याद किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित जयंती समारोह में शिक्षक समेत छात्र -छात्राओं ने उनके तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रामाबल्लभ सिंह ने की। वक्ताओं ने उन्हें शांति-प्रेम व भाइचारे के साथ-साथ शौर्य व साहस का प्रतीक बताया। अन्याय, अधर्म व अत्याचार के खिलाफ एक निर्भयी योद्धा के साथ-साथ एक आध्यात्मिक गुरु व दार्शनिक के रूप में उन्हें याद किया। मार्च 1699 में उनके द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की गई। सबने उनके विचारों को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक राधा रमण मेहता, धनंजय कुमार, मनोज कुमार, मो.अमीरुल, मनीर आलम, मोसीम, रंभा कुमारी, अर्पणा कुमारी, रीता कुमारी, नीलम कुमारी, मधु कुमारी, कुमारी चंदा व शहनाज बेगम समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे। बोखड़ा के विभिन्न विद्यालयों में मनाई गई जयंती बोखड़ा: प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों में बुधवार को गुरु गोबिद सिंह की जयंती मनाई गई। प्रखंड के शिशु शिक्षा निकेतन बुधनगरा में प्राचार्य अशोक चौधरी की अध्यक्षता में गुरु गोविद सिंह की जयंती मनाई गई। युवा समाजसेवी गौरव रंजन ने कहा कि वे अपनी बहादुरी, त्याग और समर्पण के कारण जाने जाते हैं। मध्य विद्यालय बागरवन, मध्य बिद्यालय उखड़ा में प्रधान शिक्षक विनय दास की अध्यक्षता में, मध्य विद्यालय इनामाथ में प्रधान शिक्षक राजीव तिवारी की अध्यक्षता में, मध्य विद्यालय सियारी में प्रधान शिक्षक हीमा रंजना की अध्यक्षता में एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय कुरहर में प्रधान शिक्षक एकराम की अध्यक्षता में गुरुगोविद सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। बीईओ सुधीर कुमार राय एवं संकुल समन्वयक पंकज किशोर पवन ने संयुक्त रूप से विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया।

chat bot
आपका साथी