अडाणी व अंबानी के हाथों खेत व खलिहान को बेचना चाहती मोदी सरकार : दास

सीतामढ़ी। किसान सत्याग्रह यात्रा के तीसरे चरण में सीतामढ़ी पहुंचे बिहार प्रभारी व पूर्व कें

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 11:38 PM (IST)
अडाणी व अंबानी के हाथों खेत व खलिहान को बेचना चाहती मोदी सरकार : दास
अडाणी व अंबानी के हाथों खेत व खलिहान को बेचना चाहती मोदी सरकार : दास

सीतामढ़ी। किसान सत्याग्रह यात्रा के तीसरे चरण में सीतामढ़ी पहुंचे बिहार प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने गोविद फंदह गांव से रीगा चीनी मिल मैदान तक पदयात्रा कर किसान महा पंचायत को संबोधित किया। कहा कि मोदी सरकार किसानों को कमजोर करने के लिए कृषि कानून के माध्यम से अडाणी व अंबानी के हाथों खेत व खलिहान को बेचना चाहती है। कृषि कानून के खिलाफ आम किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं और तानाशाही मोदी सरकार किसान नेताओं पर गलत आरोप लगाकर जेल भेज रही है। इतना हीं नहीं सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग कर युवा किसानों को फंसाया जा रहा है। हालात यह है कि बिहार के सीतामढ़ी समेत दर्जनों जिले के किसानों के लिए बने एकमात्र चीनी मिल को एक साजिश के तहत बंद कर दिया गया है। किसानों के साथ नाइंसाफी की गई है। जिले में अपराध बेलगाम है। बिहार सरकार पर प्रहार करते हुए बिहार प्रभारी ने कहा कि रंगा-बिल्ला की सरकार तानाशाही हो गई है। किसान मजदूर व छात्र, नौजवान को एकजुट होना होगा। तभी किसानों को न्याय मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.मदन मोहन झा ने कहा कि रीगा के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना का आम -अवाम, किसानों से प्यार व स्नेह के साथ संघर्ष का नतीजा है कि किसान महा पंचायत में जन सैलाब उमड़ पड़ा है। मोदी सरकार देश के उपक्रम को धीरे-धीरे बेच रही है। नकारा सांसद व विधायक ने साजिश के तहत चीनी मिल को बंद कराकर किसानों की रीढ़ तोड़ने का काम किया है। पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि किसान हित में रीगा विधान सभा से भी हजारों किसान कृषि कानून के विरोध में दिल्ली जाएंगे। महापंचायत में अतिथियों का स्वागत एक क्विटल की फूल माला पहनाकर किया गया। सभा की अध्यक्षता कार्यक्रम प्रभारी पूर्व विधायक भावना झा व धन्यवाद ज्ञापन दूसरे प्रभारी धर्मेंद्र धारी सिंह ने किया। सभा को विधायक सिद्धार्थ, व राजेश राम, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व विधायक अमिता भूषण, सेवादल प्रदेश महासचिव डॉ.राजीव कुमार काजू, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, चंदन यादव, प्रवीण कुशवाहा, आलोक कुमार, विपिन झा, विजय सिंह राठौर, शम्स शाहनवाज, रीतेश रमण सिंह, प्रवीण कुशवाहा, शंभू शंकर भोला ने संबोधित किया। पदयात्रा में संतोष पासवान, चुन्नू सिंह, आलोक कुमार, प्रमोद नील, अफाक खान, रकटू प्रसाद, विमल झा, जयकृष्ण पूर्वे, दौलत इमाम सहित हजारों किसान व कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी