खेती के वैकल्पिक तरीके से किसानों को होगा लाभ

भुतही में किसानों को खेती के उन्नत तकनीक व कृषि योजनाओं की जानकारी देने को ले सोनबरसा प्रखंड की ¨सहवाहिनी पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Nov 2018 07:06 PM (IST) Updated:Fri, 30 Nov 2018 07:06 PM (IST)
खेती के वैकल्पिक तरीके से किसानों को होगा लाभ
खेती के वैकल्पिक तरीके से किसानों को होगा लाभ

सीतामढ़ी। भुतही में किसानों को खेती के उन्नत तकनीक व कृषि योजनाओं की जानकारी देने को ले सोनबरसा प्रखंड की ¨सहवाहिनी पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ¨सहवाहिनी पंचायती की मुखिया रितु जयसवाल ने की। चौपाल में सरकार की कृषि संबंधित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से किसानों को जानकारी दी गई। साथ हीं उन्नत तरीके से खेती के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें जलवायु परिवर्तन के कारण खेती पर पर रहे प्रतिकूल प्रभाव से निपटने के लिए वैकल्पिक खेती के तरीके तथा उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। चौपाल में कृषि संबंधित सरकारी योजनाओं को समझने के बाद मुखिया रितु जयसवाल ने कहा कि अफसोस की बात है कि बहुत सस्ती दरों पर किसान अपना अनाज बेचने पर मजबूर हैं। जिससे उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। धरातल पर योजनाएं किसानों तक नहीं पहुंच रही है। इसलिए हर हाल में सरकारी सुविधाओं का लाभ धरातल पर भी अपने पंचायत के किसानों तक पहुंचाने के लिए अपनी ओर से भी पहल करने की बात कही। चौपाल में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कपिल प्रसाद, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आरडी चौरसिया, कृषि समन्वयक दरवेश कुमार, गिरिधर कुमार, प्रदीप कुमार व कृषि सलाहकार गौरी शंकर प्रसाद ने किसानों को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। साथ ही उन्नत तकनीक के साथ खेती करने की सलाह दी। चौपाल में बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी