अश्रुपूर्ण नेत्रों से श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की विदाई

सीतामढ़ी। दस दिवसीय दुर्गा पूजा श्रद्धा एवं भक्ति पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:53 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:53 PM (IST)
अश्रुपूर्ण नेत्रों से श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की विदाई
अश्रुपूर्ण नेत्रों से श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की विदाई

सीतामढ़ी। दस दिवसीय दुर्गा पूजा श्रद्धा एवं भक्ति पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने दशमी तिथि को अश्रुपूर्ण नेत्रों से मां भवानी को विदाई दी। प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान अंचलाधिकारी राज किशोर प्रसाद, थानाध्यक्ष संजय कुमार, दरोगा उपेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। वही पूजा के दौरान श्री दुर्गा पूजा समिति रीगा मिल के द्वारा कई लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मोतीलाल प्रसाद, नेमीचंद, भुपेश कुमार, राजेश राउत, संजीव कुमार, लालू यादव समेत अन्य कई लोगों को पूजा समिति के अध्यक्ष गुलशन कुमार मिट्ठू समेत कई सदस्यों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

सोनबरसा में 44 जगहों पर स्थापित प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

सोनबरसा, संस: प्रखंड के सोनबरसा व कन्हौली के 44 स्थानों पर बने मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासनिक देखरेख में संपन्न हो गया। प्रखण्ड के भुतही, कचोर, दोस्तियां, अररिया, फरचहिया, सोनबरसा, दलकवा, इंदरवा सहित 44 स्थानों पर विसर्जन के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर बीडीओ ओम प्रकाश, इंस्पेक्टर अरुण कुमार, थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार व प्रवीण कुमार के साथ विभिन्न पूजा समिति सदस्यों ने भी शुक्रवार सुबह से ही विसर्जन के लिए तत्पर थे। देर रात तक विभिन्न पूजा समिति द्वारा माता का जयकारा लगाते हुए नजदीकी नदी व तलाबों में नम आंखों से प्रतिमाओं का विसर्जन किया। मेजरगंज में शांतिपूर्ण हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

मेजरगंज, संस: प्रखंड मुख्यालय बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडालों से स्थापित मां दुर्गा एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। बीडीओ तरुण कुमार यादव, रीगा सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार तथा थानाध्यक्ष अशोक कुमार के देखरेख में प्रतिमा विसर्जन किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार की सुबह तक विसर्जन कार्य संपन्न कराया गया। प्रखंड मुख्यालय बाजार के अतिरिक्त डूमरी कला, डुमरी खुर्द, भलोहिया, बसबीटा, रतनपुर, मुबारकपुर, कुआरी मदन, डंगराहा सहित 16 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई थी।

नदी व तालाबों में किया गया प्रतिमाओं का विसर्जन

बथनाहा, संस: श्रद्धा भक्ति के साथ प्रखंड क्षेत्र में नवरात्र का समापन हो गया। विजयदशमी के दिन शुक्रवार की देर रात तक विभिन्न नदी तलाबों में विदाई गीत के साथ ही अश्रुपूर्ण नेत्रों से मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, राकेश रंजन पुलिस जवानों के साथ अपने -अपने थाना क्षेत्र में गश्त लगाते रहे। इस अवसर कई स्थानों पर भगवती जागरण का आयोजन किया गया था।

chat bot
आपका साथी