बोखड़ा के झिटकी गांव में राहत के लिए टूट पड़े बाढ़ पीड़ित

बोखड़ा नानपुर बाजपट्टी में बाढ़ पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाने वाले युवा राजद के जिलाध्यक्ष व प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने अपना वादा निभाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 12:50 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 12:50 AM (IST)
बोखड़ा के झिटकी गांव में राहत के लिए टूट पड़े बाढ़ पीड़ित
बोखड़ा के झिटकी गांव में राहत के लिए टूट पड़े बाढ़ पीड़ित

-प्रखंड प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव के सहयोग से बांटी गई राहत सामग्री

-राहत बांटने के लिए पटना से पहुंचे प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष मोहम्मद कारी शोएब

फोटो : 13 एसएमटी 18

सीतामढ़ी। बोखड़ा, नानपुर, बाजपट्टी में बाढ़ पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाने वाले युवा राजद के जिलाध्यक्ष व प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने अपना वादा निभाया। गुरुवार को बोखड़ा के झिटकी गांव में मदद के लिए राजद के नेताओं का तांता लग गया। प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष मोहम्मद कारी शोएब पटना से चलकर खुद भी पहुंचे। पीड़ितों की मदद के लिए मुकेश यादव के सहयोग से जुटाए गए चावल, दाल, चूड़ा, चना, गुड़ आदि के पांच सौ पैकेट बांटे गए। बाढ़ पीड़ित मदद पाकर निहाल हो गए। मुकेश यादव ने कहा कि यह मामूली मदद है। राजद परिवार बाढ़ प्रभावितों की मदद हेतु कृत संकल्पित है एवं जबतक सीतामढ़ी जिला संपूर्ण बाढ़ ग्रस्त घोषित नहीं हो जाता तब तक इत्मीनान नहीं बैठेंगे। कारी शोएब ने बाढ़ की विभीषिका को देखकर आश्चर्य व्यक्त करते हुए बताया कि बिहार सरकार पूर्णरूपेण फेल है। प्रत्येक परिवार को अविलंब 10 -10 हजार रूपए तथा बाढ़ से क्षति की भरपाई की जाए। इससे पहले मुकेश यादव के नेतृत्व में टोल प्लाजा रुन्नीसैदपुर में सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। राहत वितरण के दौरान परिहार प्रमुख प्रतिनिधि राम कैलाश शाह, रुन्नीसैदपुर प्रमुख प्रतिनिधि चंदन यादव, राजद युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम शरण, युवा राजद प्रदेश महासचिव मोहम्मद जलाल, प्रदेश युवा राजद महासचिव सनी श्रीवास्तव, चंद्रजीत यादव, अनिल यादव, अभिराम पांडेय, अमर यादव, पूर्व मुखिया बिल्टू राय, सत्येंद्र चौरसिया, जावेद, जाकिर, सेराज, जिलानी, बबलू कुमार, मुन्ना यादव, सुबोध मिश्रा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी