मोदी के नेतृत्व में नया भारत बनने की दिशा में देश अग्रसर : चौबे

बथनाहा विधानसभा में वर्चुअल रैली पांच माइल स्थित एक निजी विद्यालय के सभागार में बथनाहा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर दास की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:50 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 11:50 PM (IST)
मोदी के नेतृत्व में नया भारत बनने की दिशा में देश अग्रसर : चौबे
मोदी के नेतृत्व में नया भारत बनने की दिशा में देश अग्रसर : चौबे

सीतामढ़ी। बथनाहा विधानसभा में वर्चुअल रैली पांच माइल स्थित एक निजी विद्यालय के सभागार में बथनाहा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर दास की अध्यक्षता में हुई। वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत बनने की दिशा में देश अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना काल में देश को सुरक्षित रखा है। वैश्विक महामारी में धैर्य से काम करते हुए विश्व के 125 देशों को दवा से मदद भी की। कोरोना संक्रमण काल में चुनौतियों से मुकाबला करते हुए भारत ने पीपीई किट,मास्क, टेस्टिग लैब, की संख्या को बढ़ाया। भारत महामारी को नियंत्रित भी कर रहा और समाप्ति की दिशा में कार्य भी कर रहा है। लॉकडाउन के दौरान बिहार के प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया गया। उन्हें क्वारंटाइन

किया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत उन्हें आर्थिक मदद भी दी गई। वर्तमान में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए देश में एक 1167 हॉस्पिटल, 2583 कोविड सेंटर, पांच लाख आइसोलेशन बेड, 35342 आईसीयू सेंटर तथा 9591 वेंटिलेटर उपलब्ध है। प्रधानमंत्री राहत कोष से 60000 वेंटिलेटर की व्यवस्था की जानी है। कोविड हारेगा और देश जीतेगा। देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई है। गरीब, प्रवासी, महिला, वृद्ध, किसान, व्यवसाई के हितों का ध्यान रखते हुए उन्हें मदद की जा रही है। जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण से बड़ी सावधानी से निपटा जा रहा है। भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वर्चुअल रैली में कार्यक्रम का संचालन बथनाहा विधानसभा प्रभारी संजीव चौधरी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन मंडल प्रभारी रामाधार महतो ने किया। वर्चुअल रैली में बथनाहा के विधायक दिनकर राम, जिला मंत्री चुनचुन सिंह, श्रीकांत सिंह बबलू, मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर मंडल, चंद्रकांत मणि, रामेश्वर दास, पंकज कुमार रवि, आईटी संयोजक राहुल शांडिल्य, मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार, मानवेंद्र सिंह, मनोज बैठा, सुनील कुमार ब्याहुत, रमेश पासवान, वीरेंद्र सिंह, बलवीर प्रसाद चुन्नू, भारती देवी, ललिता देवी, कुंदन राम, बथनाहा आईटी प्रभारी उमेश प्रसाद उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी