सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति गीतों से बच्चों ने बांधा समां

सीतामढ़ी। गणतंत्र दिवस समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्री राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय सीतामढ़ी के सभागार में कार्यक्रम संयोजक सुजीत कुमार झा के नेतृत्व में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 12:18 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 06:12 AM (IST)
सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति गीतों से बच्चों ने बांधा समां
सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति गीतों से बच्चों ने बांधा समां

सीतामढ़ी। गणतंत्र दिवस समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्री राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय सीतामढ़ी के सभागार में कार्यक्रम संयोजक सुजीत कुमार झा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि तिरहुत स्नातक क्षेत्र विधान पार्षद देवेशचंद्र ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष देवेंद्र साह, प्राचार्य डॉ. हसन मुस्त़फा, नप के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक झा, पूर्व प्राचार्य राणा तेज प्रताप सिंह, प्रो. श्याम किशोर सिंह, मुखिया रीतु जायसवाल, सुधीर कुंवर, डॉ प्रवीण कुमार तथा ज्याउल्लाह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधान पार्षद ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में वीर शहीदों के बलिदान के बाद देश को आजादी मिली। आजादी के बाद भारत गणतांत्रिक देश बना। इसे अक्षुण्ण बनाए रखने की हम सब की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीतों से समा बांधा। वही सामूहिक नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। भोजपुरी गायक अशोक अलबेला, पंकज सिंह, राणा सत्यम सिंह,गोपाल राजा तथा दीपक झा ने राष्ट्रगीत से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। मंच संचालन आग्नेय कुमार ने किया। आयोजक सुजीत कुमार झा एवं राहुल झा ने सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मनीष यादव, प्रिस तिवारी, राकेश पासवान, हिमांशु झा,अंजनी सिंह व कॉलेज के वरीय छात्रों ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी