केंद्र व राज्य की निकम्मी सरकार को हटाएगी बिहार की जनता : पूर्व सांसद

सोनबरसा प्रखंड के दर्जनभर गांवों में जनसंपर्क अभियान चला पूर्व सांसद सीताराम यादव ने बथनाहा विधानसभा के बूथ स्तरीय राजद कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार की जनता केंद्र व राज्य की निकम्मी सरकार से उब चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 12:42 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 12:42 AM (IST)
केंद्र व राज्य की निकम्मी सरकार को हटाएगी बिहार की जनता : पूर्व सांसद
केंद्र व राज्य की निकम्मी सरकार को हटाएगी बिहार की जनता : पूर्व सांसद

सीतामढ़ी। सोनबरसा प्रखंड के दर्जनभर गांवों में जनसंपर्क अभियान चला पूर्व सांसद सीताराम यादव ने बथनाहा विधानसभा के बूथ स्तरीय राजद कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार की जनता केंद्र व राज्य की निकम्मी सरकार से उब चुकी है। चार साल के शासन काल में केंद्र की भाजपा सरकार ने देश में भय व अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। महंगाई व बेरोजगारी से देश की जनता त्राहिमाम कर रही है। बिहार में जब से नीतीश-मोदी की डबल इंजन की सरकार सत्ता में आई है अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है। आने वाले चुनाव में बिहार की जनता दोनों सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पूर्व सांसद बथनाहा विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सोनबरसा प्रखंड के मुंहचट्टी में आमसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्व सांसद ने सोनबरसा प्रखंड के सरवरपुर, फतहपुर, मड़पा, इटहरवा, बगहा, कचौर, मधुकरपुर, खाप-खोपराहा व कन्हौली में जनसंपर्क कर लोगों को सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित किया। मौके पर मुखिया ¨बदु यादव, कृष्णा पासवान, सदरे आलम खां, कृष्णकांत कुमार, पूर्व जिला पार्षद हबीबुर्ररहमान, पूर्व प्रमुख अहिराज शैलेंद्र, सुकेश्वर ठाकुर, अरुण कुमार, रामजानकी महतो, तनवीर आलम सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी