पंचायत चुनाव से पूर्व बाढ़ पीड़ितों में बंटने वाला सामान अंचल लिपिक के घर से बरामद

सीतामढ़ी। सोनबरसा प्रखंड की विशनपुर गोनाही पंचायत के परसा महिद गांव के बीच बुधवार देररात बीडीओ के साथ थाना पुलिस ने छापामारी कर एक फुसनुमा घर से भारी मात्रा में राहत सामग्री बरामद की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:56 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:56 PM (IST)
पंचायत चुनाव से पूर्व बाढ़ पीड़ितों में बंटने वाला सामान अंचल लिपिक के घर से बरामद
पंचायत चुनाव से पूर्व बाढ़ पीड़ितों में बंटने वाला सामान अंचल लिपिक के घर से बरामद

सीतामढ़ी। सोनबरसा प्रखंड की विशनपुर गोनाही पंचायत के परसा महिद गांव के बीच बुधवार देररात बीडीओ के साथ थाना पुलिस ने छापामारी कर एक फुसनुमा घर से भारी मात्रा में राहत सामग्री बरामद की। बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री अंचल कार्यालय से बांटी जाने वाली थी। बरामद सामग्री पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के अंदेशे से रखी गई हो सकती है। इस मामले में पुलिस ने बथनाहा अंचल कार्यालय के एक लिपिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान परसा महिद निवासी अंचल कार्यालय लिपिक सुरेंद्र कुमार, योगी चौधरी, धीरेंद्र कुमार के रूप में की गई। बीडीओ ओमप्रकाश के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि वरीय अधिकारियों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष रविद्र कुमार व सशत्र पुलिस बल के साथ परसा गांव के बीच स्व. जामुन चौधरी के पुत्र योगी चौधरी की उपस्थिति में उनके एक फुसनुमा घर में छापेमारी की गई। जिसमे प्लास्टिक के अलग-अलग छोटा-बड़ा बोरा में सामग्री पैक थी। बीडीओ द्वारा थाना पुलिस को सौंपी गई सामग्री में 100 प्लास्टिक का बाल्टी, 123 मच्छरदानी, 127 लूंगी, 136 दरी, 40 गंजी, 40 प्लास्टिक मग, 74 स्टील की थाली, 86 स्टील का गिलास, 15 स्टील का कटोरा, 178 मास्क तथा 55 बंडल में पांच-पांच लोगों के बीच वितरण किया जाने वाला 275 पॉलीथिन सीट शामिल हैं। बीडीओ ने आशंका जताई की ये सामग्री कोविड 19 और बाढ़ के दौरान लाभुकों के बीच वितरण में कटौती कर भंडारण किया गया था। जिसको पंचायत चुनाव में किसी प्रभावशाली और संभावित प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिए वितरण करने के लिए रख गया हो सकता है। बीडीओ ने बताया कि बथनाहा अंचल के लिपिक द्वारा गबन करने का प्रयास किया गया। जिला प्रशासन ने इतने बड़े घोटाले और अचार संहिता उल्लंघन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश जारी किया है।

chat bot
आपका साथी