परिहार, सोनबरसा के बाद बाजपट्टी बना निशाना, तीन माह में 17 घरों से सवा करोड़ से अधिक की लूट

सीतामढ़ी। परिहार के बाद सोनबरसा तो अगले ही दिन बाजपट्टी को डकैतों ने अपना निशाना बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:50 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:50 PM (IST)
परिहार, सोनबरसा के बाद बाजपट्टी बना निशाना, तीन माह में 17 घरों से सवा करोड़ से अधिक की लूट
परिहार, सोनबरसा के बाद बाजपट्टी बना निशाना, तीन माह में 17 घरों से सवा करोड़ से अधिक की लूट

सीतामढ़ी। परिहार के बाद सोनबरसा तो अगले ही दिन बाजपट्टी को डकैतों ने अपना निशाना बनाया। इससे पहले डुमरा व सुरसंड में डकैतों ने तांडव मचाया था। तीन दिनों में तीन प्रखंडों में डकैती की ताबड़तोड़ घटनाओं से पुलिसिया कार्यशैली पर सवालिया निशान लग गया है। मगर, पुलिस के तमाम पदाधिकारी जांच व कार्रवाई के आश्वासन के सिवा डकैती रोकने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने में सक्षम नहीं दिख रहे हैं। डुमरा के बछारपुर में छह लाख की संपत्ति लूटी गई तो परिहार में 18 लाख के गहने व कैश लूटे गए। सोनबरसा में ढाई लाख रुपये, 11 भर सोना व चांदी के साथ चार मोबाइल लूटे। एक व्यक्ति को गोली भी मारी। इंडो-नेपाल बॉर्डर इलाका डकैतों के लिए सेफ जोन बना हुआ है। डकैती के बाद वे नेपाल में घुस जाते हैं। परिहार में ताबड़तोड़ कई वारदात

18 सितंबर को बेला थाने के नरंगा और शिवनगर गांव में डकैतों ने दो किसानों के घर से करीब पांच लाख की संपत्ति लूटी। ठीक 12वें दिन 30 सितंबर को इसी थाने के खैरवा गांव में मवेशी व्यापारी के घर डाका डाल 4.30 लाख की संपत्ति लूटी। 10 दिन बाद ही फिर धावा बोला। बेला थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव में एक होम्योपैथी डॉक्टर के घर से 17 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी। डकैती की घटनाएं सोनबरसा, सुरसंड जैसे बॉर्डर इलाकों के बाद अभी हाल में जिला मुख्यालय डुमरा में भी हुई। डुमरा के बछारपुर में भाजयुमो नेता के घर से छह लाख से अधिक की संपत्ति को लूट लिया। चार नवंबर को भिट्ठा ओपी क्षेत्र के हनुमाननगर से पैक्स अध्यक्ष समेत पांच घरों में डाका डाल 40 लाख की संपत्ति लूटी गई थी। दहशत फैलाने के लिए दो बम भी विस्फोट किए गए।

chat bot
आपका साथी