5 किलो गांजा जब्त, धंधेबाज फरार

सीतामढ़ी। पुलिस ने कोईरिया पिपरा गांव के समीप से 4 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 12:21 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 12:21 AM (IST)
5 किलो गांजा जब्त, धंधेबाज फरार
5 किलो गांजा जब्त, धंधेबाज फरार

सीतामढ़ी। पुलिस ने कोईरिया पिपरा गांव के समीप से 4 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया है। जबकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की पैंथर मोबाइल टीम गश्त कर रही थी। कोईरिया पिपरा गांव के समीप एक व्यक्ति पीठ पर बैग लिए बाइक से जा रहा था। गश्ती दल पर नजर पड़ते ही वह बैग सड़क पर फेंक भागने लगा। गश्ती दल ने उसका पीछा किया लेकिन गांव की गलियों का लाभ लेकर वह भाग निकला। बाद में बैग की तलाशी में गांजा बरामद हुआ।

chat bot
आपका साथी