दक्षिण एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में भारत को मिले चार स्वर्ण पदक

नेपाल के जनकपुर के वार्ड 13 स्थित कॉवर्ड हॉल में शुक्रवार को 13 वीं दक्षिण एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:34 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:14 AM (IST)
दक्षिण एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में भारत को मिले चार स्वर्ण पदक
दक्षिण एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में भारत को मिले चार स्वर्ण पदक

जनकपुरधाम (नेपाल)। नेपाल के जनकपुर के वार्ड 13 स्थित कॉवर्ड हॉल में शुक्रवार को 13 वीं दक्षिण एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन हुआ। मधेस प्रदेश संख्या दो के मुख्यमंत्री मोहम्मद लाल बाबू राउत ने इसका विधिवत उदघाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में शामिल सभी पांच देशों के खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नेपाली सेना और जनकपुरधाम की मिथिला नाटक कला परिषद द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नृत्य के जरिए शमा बांध दिया। जनकपुर में पहली बार हो रहे आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित कुश्ती में भारत ने सर्वाधिक चार स्वर्ण पदक जीते। जबकि नेपाल ने एक रजत और तीन कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। श्रीलंका की टीम दो रजत और दो कांस्य पदक मिला। जबकि पाकिस्तान और बंगलादेश को नाकामी मिली। जनकपुरधाम में कुल 20 स्वर्ण पदक के लिए पांच देशों की टीम इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है। प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले रही है। कुल 75 खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा। कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 57 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 75 किलोग्राम, 79 किलोग्राम, 86 किलोग्राम, 92 किलोग्राम, 97 किलोग्राम और 125 किलोग्राम के वजन समूहों में प्रतिस्पर्धा होगी। जबकि महिला वर्ग में 50 किलोग्राम, 53 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 59 किलोग्राम, 62 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 68 किलोग्राम, 72 किलोग्राम और 76 किलोग्राम वजन समूहों में प्रतिस्पर्धा होगी। इनमें नेपाल केवल सात समूहों में प्रतिस्पर्धा करेगा। मौके पर नेपाल खेलकूद परिषद के महासचिव रमेश कुमार सिलवाल, जनकपुरधाम महानगरपालिका के मेयर लाल किशोर साह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता का समापन नौ दिसंबर को होगा।

-------------------------------

नेपाल ने कुश्ती जीते एक रजत और तीन कांस्य पदक: जनकपुर के कॉवर्ड हॉल में आयोजित 13 वीं दक्षिण एशियाई खेल के पहले दिन नेपाल के खिलाड़ियों ने एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते। नेपाल की मनीषा सिंह ने 50 किलोग्राम भार वर्ग महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीता, जबकि शिवांगी दूबे ने पुरुषों के 53 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। नरेश प्रसाद यादव ने पुरुषों के 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य और सरोज यादव ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

--------------------------------

कुश्ती में भारत को चार स्वर्ण पदक

दक्षिण एशियाई खेल के तहत भारत ने कुश्ती में तीन स्वर्ण पदक जीते। 50 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के तोमर शीतल ने स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की पिकी, 53 किग्रा भार में राहुल तथा 65 किलोग्राम भार वर्ग में अमित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।

------------------------

श्रीलंका को दो रजत और दो कांस्य पदक

75 किग्रा भार महिला वर्ग में श्रीलंका की निरोशनी ने रजत पदक जीता। महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में श्रीलंका की समिका ने कांस्य पदक जीता। 57 किग्रा भार वजन में श्रीलंका के काथुरंगाना ने रजत जीता। 65 किलोग्राम भार वर्ग में श्रीलंका के चमारा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी