जिले भर में हर्षोल्लास से मनी ईद

सीतामढ़ी। मुस्लिम समुदाय का पवित्र पर्व ईद आपसी सदभाव के साथ संपन्न हो गया। पूरे जिले में हर्षोल्ल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 12:25 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 12:25 AM (IST)
जिले भर में हर्षोल्लास से मनी ईद
जिले भर में हर्षोल्लास से मनी ईद

सीतामढ़ी। मुस्लिम समुदाय का पवित्र पर्व ईद आपसी सदभाव के साथ संपन्न हो गया। पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। लेकिन, पहले जैसी रौनक देखने को नहीं मिली। कोरोना ने ईद की खुशियां छीन रखी। पहले सामूहिक रूप से ईदगाह में नमा•ा अदा की जाती, लोग एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई देते, एक-दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद देते और ईद के लजीज व्यंजन खाते-खिलाते दूसरे साल भी ऐसा हो न सका। कही मुस्लिम भाइयों ने ईदगाह, मस्जिद तो कही घर में नमाज अदा की। मदरसा रहमानिया मेहसौल के पूर्व अध्यक्ष अरमान अली ने कहा कि शारीरिक दूरी के साथ मदरसा रहमानिया मेहसौल के मस्जिद में नमाज अदा की। मौलाना मजहर ने ईद की नमाज पढ़ाई। डॉ.साजिद अली खान, ज्याउल्लाह, शम्स शाहनवाज, आरिफ हुसैन, नौशाद आलम ने भी परिवार संग ईद मनाई। इन लोगों ने कहा कि ईद का त्योहार मानवता का संदेश देता है। इस त्योहार में दौलतमंद लोग जकात निकाल गरीबों को भी ईद की खुशी में शामिल करते हैं। नमाज के बाद कोरोना के खात्मे और मुल्क की सलामती की दुआ की गई। लोगों ने एक दूसरे को फोन पर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं युवा कांग्रेस के सीतामढ़ी विधान सभाध्यक्ष अफजल राणा के राजोपट्टी व राजद के जिलाध्यक्ष शफीक खान के मेहसौल चौक स्थित आवास पर सादगी के साथ ईद मनाई गई।

ईद को लेकर बच्चों में दिखा उत्साह

बैरगनिया: बैरगनिया में जदयू अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष एवं बैरगनिया नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बशीर अंसारी, जिला पार्षद प्रतिनिधि तनवीर अली खान, जदयू नेता अखलाक खान, गुफरान असद, नूरी जामे मस्जिद नंदवारा बेगाही के इमाम मौलाना नजरूल हक, सुलेमान आदि ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ईद की नमाज अदा की। प्रखंड जदयू अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजय प्रसाद, राजद नेता देवेंद्र कुमार सिन्हा ने ईद की बधाई दी।

chat bot
आपका साथी