खनन एवं भूतत्व मंत्री पहुंचे सीतामढ़ी, बागमती परिसदन में सबने किया स्वागत

सीतामढ़ी। खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम का कहना है कि जलजमाव की समस्या के निदान के लिए सरक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 12:04 AM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 12:04 AM (IST)
खनन एवं भूतत्व मंत्री पहुंचे सीतामढ़ी, बागमती परिसदन में सबने किया स्वागत
खनन एवं भूतत्व मंत्री पहुंचे सीतामढ़ी, बागमती परिसदन में सबने किया स्वागत

सीतामढ़ी। खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम का कहना है कि जलजमाव की समस्या के निदान के लिए सरकार को अपनी तरफ से रिपोर्ट सौंपेंगे। सीतामढ़ी पहुंचने पर शनिवार सुबह भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से मुलाकात में सबने शहर में जलजमाव की समस्या के स्थाई निदान के लिए मास्टर प्लान पर जोर दिया। लक्ष्मणा नदी की अविरल धारा प्रवाह के लिए नदी की उड़ाही व उसे अतिक्रमणमुक्त कराने का आग्रह किया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही जिला पदाधिकारी से रिपोर्ट लेकर जलजमाव की समस्या और लक्ष्मणा नदी में अविरल प्रवाह के लिए कार्य योजना बनाकर बिहार सरकार को सौंपेंगे। शिष्टमंडल में बथनाहा विधायक और प्रदेश मंत्री अनिल कुमार राम, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो उमेश चंद्र झा, जिला उपाध्यक्ष दिनकर पंडित, जिला महामंत्री नंदकिशोर सिंह, आशुतोष कुशवाहा, देवेश ठाकुर,जिला मंत्री चुनचुन सिंह शामिल थे। बैरगनिया में बिहार भाजपा के प्रोटोकॉल सह संयोजक रोहित चंद्रा के पिता उपेंद्र जायसवाल की प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम में शुक्रवार देरशाम शामिल होने आए थे। रात्रि विश्राम उन्होंने डुमरा स्थित बागमती परिसदन में किया।भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिस तिवारी ने जानकी जन्म भूमि प्रतीक चिह्न एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया। इस भूमि के विकास के लिए मंत्री से आग्रह किया। जाम की समस्या के निदान हेतु ध्यान आकृष्ट कराया। वर्षों से लंबित मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज निर्माण अतिशीघ्र कराने का आग्रह किया। राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में भाजपा कोई समझौता नहीं करती सीतामढ़ी। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय में वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। ई चितन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सहरसा के विधायक व राज्य सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री डॉ.आलोक रंजन झा ने कहा भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र की सुरक्षा सर्वप्रथम कार्य है। राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता पार्टी विचारधारा नहीं करती है। भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नेतृत्व में कारगिल युद्ध में भारत विजई हुआ और पाकिस्तान की जबरदस्त हार हुई। इससे पूर्व 1965 और 1971 में भी पाकिस्तान को पराजित होना पड़ा था। अटल जी की दूरदर्शिता और राष्ट्र के विकास के लिए परमाणु परीक्षण पोखरण में हुआ। इससे सैन्य शक्ति में वृद्धि हुई। वही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 का अंत कर जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया। लेह और लद्दाख में विकास की रेखा खींची। पड़ोसी राष्ट्र और मित्र राष्ट्र से बेहतर संबंध बने। पाकिस्तान को उसी भाषा में जवाब दिया गया। सर्जिकल स्ट्राइक एयर स्ट्राइक के माध्यम से जवाब दिया गया। डोकलाम में चीन सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना ने दिया है। सीमा सुरक्षा राष्ट्र सुरक्षा को समर्पित भाजपा सरकार है। भारत की शानदार विदेश नीति ने भारत की पहचान विश्व में बनाई है। विश्व की तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में भारत का नाम है। रूस, फ्रांस,अमेरिका और ब्रिटेन से भारत के संबंध बेहतर हुए हैं। नेपाल से भारत का संबंध बेटी रोटी का संबंध है। वहीं बांग्लादेश से भी हमारे संबंध अच्छे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में भाजपा टी किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं करती है। जल थल और वायु सैनिकों को सुरक्षा के सभी साधन मुहैया कराए गए हैं। धन्यवाद ज्ञापन शिवहर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव पांडे ने किया। वर्चुअल बैठक में बथनाहा विधायक अनिल राम, परिहार विधायक गायत्री देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो उमेश चंद्र झा, जिला उपाध्यक्ष दिनकर पंडित, जिला महामंत्री अरुण गोप, नंदकिशोर सिंह, आशुतोष कुशवाहा, जिला मंत्री विनोद कुमार ,चुनचुन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार, आईटी संयोजक राहुल शांडिल्य, वीरेंद्र सिंह, रमेश पासवान, डॉ.देवेश ठाकुर सहित मंडल अध्यक्ष शामिल थे।

chat bot
आपका साथी