आंधी-पानी से दर्जनों घर के छप्पर उड़े, कई दुकान धराशाई

सीतामढ़ी। गुरुवार की अहले सुबह आंधी-पानी से जिले के कई इलाके में भारी तबाही मची है। बो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 12:38 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 12:38 AM (IST)
आंधी-पानी से दर्जनों घर के छप्पर उड़े, कई दुकान धराशाई
आंधी-पानी से दर्जनों घर के छप्पर उड़े, कई दुकान धराशाई

सीतामढ़ी। गुरुवार की अहले सुबह आंधी-पानी से जिले के कई इलाके में भारी तबाही मची है। बोखड़ा, चोरौत, रुन्नीसैदपुर व मेजरगंज में कई घरों के छप्पर उड़ गए। कई जगह बिजली आपूर्ति भी बाधित है। ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर सड़क पर जल जमाव हो गया है। खेत-खलिहान में रबी की फसल जहां भींग कर बर्बाद हो गई वहीं आम-लीची को भी नुकसान हुआ है।

मेजरगंज: प्रखंड में गुरुवार की सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने किसानों सहित गरीब के आशियाने को उजाड़ दिया। आम व लीची की फसल को काफी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर बिजली की तार व खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस वजह से इलाकों में पूरे दिन बिजली ठप रही। मुख्यालय बाजार स्थित सिकंदर ठाकुर के फर्नीचर की दुकान, राहुल सोनी का बाइक गैरेज, दिलीप सोनी की साइकिल की दुकान तथा उपेंद्र राम का आलू गद्दी तबाह हो गया। कई गांव में आंधी ने गरीबों के आशियाने उजाड़ दिए हैं। पीड़ित द्वारा सीओ को आवेदन देकर क्षतिपूर्ति की गुहार लगाई गई है। चोरौत: आंधी-पानी से यदूपट्टी बाजार स्थित वार्ड नंबर एक निवासी हरिलाल कापड़ के घर का छप्पर उड़ गया। घर में रखा सभी सामान बर्बाद हो गया।। वार्ड नंबर 9 निवासी रामरेखा मंडल के घर का छप्पर उड़ गया। कई जगहों पर बिजली की तार व खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आम व लीची की फसल को काफी नुकसान हुआ है। प्रखंड के कई गांव में आंधी-पानी से पीड़ित परिवार ने सीओ को आवेदन देकर क्षतिपूर्ति की गुहार लगाई गई है। वही बारिश से यदुपट्टी से सिमरी जाने वाली सड़क के बीच जल जमाव होने से लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर घंटों बांस-बल्ला लगाकर जाम रखा । प्रमुख सतीश कुमार के आश्वासन पर लोगों ने बांस वल्ला को हटाया।

आम, लीची व मक्का के फसलों को नुकसान

बोखड़ा, संस: आंधी-पानी व ओलावृष्टि से एक ओर जहां आम, लीची व मक्का के फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। वही, बारिश से मूंग की फसलों को लाभ पहुंचा है। काफी दिनों बाद बारिश होने से गेहूं की कटाई के बाद खेतों में नमी आने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश के साथ ही किसान अब अगली फसल के लिए खेतों की जुताई कराने में जुट गए है। इधर तेज आंधी के साथ हुए मूसलाधार बारिश से प्रखंड क्षेत्र की कई सड़कों पर जलजमाव हो गया है। इसके कारण इन सड़कों से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। प्रखंड के कुरहर से नयाटोल जाने वाली मुख्य सड़क में पंचवटी चौक नयाटोल,गोगलक टोल, कुरहर समेंत कई गड्ढे में तब्दील व जर्जर सड़कों पर जलजमाव होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।

chat bot
आपका साथी