आशीर्वाद यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए लोजपा ने कसी कमर

सीतामढ़ी। आशीर्वाद यात्रा के तहत 7 अगस्त को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के सीतामढ़ी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:56 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:56 PM (IST)
आशीर्वाद यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए लोजपा ने कसी कमर
आशीर्वाद यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए लोजपा ने कसी कमर

सीतामढ़ी। आशीर्वाद यात्रा के तहत 7 अगस्त को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के सीतामढ़ी आगमन को लेकर पार्टी नेताओं की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आगमन को लेकर तैयारी समिति का गठन किया गया। तैयारी समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ऋषिकेश झा ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। बैठक में चिराग़ पासवान की नेतृत्व में आस्था रखते हुए भारतीय सेना से रिटायर मेजर नन्द कुमार पासवान एवं पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष गोपाल झा भी पार्टी में शामिल हुए । जिलाध्यक्ष झा ने कहा कि चिराग पासवान हम युवाओं के नेता हैं तथा पूरे बिहार के युवा उन्हें अपना यूथ आइकॉन मान रही है। प्रदेश महासचिव आलोक कुमार चौधरी उर्फ पिटू चौधरी ने कहा कि चिराग बिहार के भविष्य हैं। उनके नेतृत्व में बिहार राइजिग बिहार बनेगा। आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोगो ने उन्हें बहुत प्यार दिया है और यह तो माता सीता की धरती है। निश्चित ही माता सीता की असीम अनुकंपा उनपर बनी रहेगी। सीतामढ़ी का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ कदम में कदम मिला कर साथ खड़ा रहेगा।

मौके पर लोजपा पूर्व प्रत्याशी माधव चौधरी, हरजीतु पासवान, राधाकांत झा, हरिनारायण पासवान, रामबाबू शर्मा, नथुनी आलम, गुंजन कुमार, राधामोहन सिंह, ऋषि झा, राहुल कुमार, मुन्ना झा , प्रहलाद महतो, गंगा झा, अशोक मंडल, प्रमोद पासवान, विजय पासवान, मुनिद्र कुमार, नूर आलम,विजय झा, उमेश राम, शंकर पासवान, नागेश पासवान, रामधारी दिनकर, राजेंद्र शाह, अशोक पासवान, संजीव पासवान, पुष्पम कुमार, सुशील पासवान, विनोद चौबे, हरेन्द्र पासवान, सुधीर कुमार, नन्द कुमार पासवान, अमरेश पासवान, धीरज कुमार, गुड्डू कुमार, अवनीश मिश्र, दीपक पासवान, अमन मिश्र, अमरचंद कुमार, सुनील पासवान , रामबाबू पासवान, इंदल पासवान, बैजू पासवान, बलबीर सिंह साहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी