साजो-श्रृंगार करके महिला प्रोफेसर ने रचाई मेंहदी और मनाया सावन महोत्सव

सीतामढ़ी। सावन में जब चारों ओर हरियाली का साम्राज्य रहता है ऐसे में भारतीय महिलाएं भी अप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:53 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:53 PM (IST)
साजो-श्रृंगार करके महिला प्रोफेसर ने रचाई मेंहदी और मनाया सावन महोत्सव
साजो-श्रृंगार करके महिला प्रोफेसर ने रचाई मेंहदी और मनाया सावन महोत्सव

सीतामढ़ी। सावन में जब चारों ओर हरियाली का साम्राज्य रहता है, ऐसे में भारतीय महिलाएं भी अपने साजो-श्रृंगार में हरे रंग का खूब इस्तेमाल करती है। और जब महिलाओं के श्रृंगार की बात हो रही हो और उसमें मेहंदी की बात न हो तो बात अधूरी रह जाती है। वैसे भी सावन में मेहंदी का अपना महत्व है। मान्यता है कि जिसकी मेहंदी जितनी रंग लाती है, उसको उतना ही अपने पति और ससुराल का प्रेम मिलता है। मेहंदी की सोंधी खुशबू से लड़की का घर-आंगन तो महकता ही है, लड़की की सुंदरता में भी चार चांद लग जाते हैं। इसलिए कहा भी जाता है कि मेहंदी के बिना दुल्हन अधूरी होती है। ऐसा भी माना जाता है कि सावन के महीने में तेज बारिश होती है। जिसके कारण कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। मेहंदी की खुशबू शरीर को ठंडक देकर स्ट्रेस को कम करने का काम करती है। यहीं वजह है कि सावन में मेहंदी लगाने का चलन रहा है। इसी कड़ी में शहर के एसआरके गोयनका कॉलेज में सोमवार को इग्नू अध्ययन केंद्र व कॉमर्स विभाग की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इग्नू की प्रो शालिनी सिंह व गोयनका कॉलेज कॉमर्स विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. कृतिका वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आकर्षक मेंहदी रचाकर शिक्षिकाओं ने महोत्सव का आगाज किया। साथ ही परंपरागत सावन गीत प्रस्तुत कर झूम उठे। इस दौरान ''आया सावन मन भावन रिमझिम की पड़े फुहार.., राधा झुल रहे कान्हा संग व सावन महीने मेरा जिया जले, कैसे बताऊं मन की बात बहना..'' आदि गीतों से कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने चार चांद लगा दिए। पूजा श्रीकांत अराले, प्रो. तुलसी कुमारी, कावेरी कुमारी, मोनी शाही, प्रिया कुमारी व खुशबू कुमारी मेहंदी प्रतियोगिता में शामिल हुईं। शिक्षिकाओं ने सावन की शुभकामनाएं एक दूसरे को दी। कहा भगवान शिव सभी के जीवन में हर बाधा को पार करने की शक्ति प्रदान करें और अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद भी दें।

chat bot
आपका साथी