शादी की नीयत से अपहृत लड़की हुई गर्भवती, पीड़िता के साथ अपहर्ता गिरफ्तार

सीतामढ़ी। सोनबरसा थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से नौ माह पूर्व अपहृत युवती के साथ अपह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:55 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:55 PM (IST)
शादी की नीयत से अपहृत लड़की हुई गर्भवती, पीड़िता के साथ अपहर्ता गिरफ्तार
शादी की नीयत से अपहृत लड़की हुई गर्भवती, पीड़िता के साथ अपहर्ता गिरफ्तार

सीतामढ़ी। सोनबरसा थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से नौ माह पूर्व अपहृत युवती के साथ अपहरणकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को सीतामढ़ी नगर थाना के रिग बांध से अपहर्ता को गिरफ्तार किया गया। लड़की गर्भवती है। अपहृत युवती के पिता ने नौ माह पूर्व 20 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में मधेसरा पंचायत के लक्ष्मीपुर निवासी रामस्वार्थ महासेठ के शादीशुदा पुत्र जितेंद्र महासेठ एवं एक महिला सहित तीन लोगों को आरोपित किया था। आरोप लगाया था कि इन लोगों ने मिलकर शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया है। दोनों को बरामदगी के लिए पुलिस तमाम प्रयास कर रही थी। थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लगभग आठ माह की गर्भवती युवती को 164 के बयान के लिए न्यायालय में पेशी के बाद स्वजनों को सौप दिया गया है। लड़की का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर फोटो किया वायरल, मामला दर्ज बाजपट्टी। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने लड़की का फर्जी आईडी बना लिया और उसको मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें उसने आरोपी लड़के का नाम तो नहीं लिया है। मगर, इतना जरूर कहा है कि उसके नाम से किसी ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट क्रिएट किया और उस पर उसका और उसकी बहन की तस्वीरें अपलोड कर दी है। लड़की को यह भी धमकी दी गई है कि बहुत जल्द वह उसकी अश्लील तस्वीर भी फेसबुक पर साझा कर देगा। जिससे लड़की काफी परेशान हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर, प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद युवक ने फेसबुक अकाउंट का नाम बदलकर राधे-राधे कर दिया और फोटो भी डिलीट कर दी। शादी की नीयत से लड़की का अपहरण बाजपट्टी। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नीयत से एक नाबालिग लड़की का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत उसके पिता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने पचरा गांव निवासी रवि कुमार, छबीला राय, सरोज कुमार समेत पांच लोगों को नामजद किया है। प्राथमिकी के अनुसार, बीते 15 जुलाई को सभी आरोपी ने उसकी लड़की का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी