हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे आने से मजबूत होगा देश: रमा

सीतामढ़ी। शहर के ढंढ़रिया कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल अध्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 11:49 PM (IST)
हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे आने से मजबूत होगा देश: रमा
हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे आने से मजबूत होगा देश: रमा

सीतामढ़ी। शहर के ढंढ़रिया कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रिस कुमार की अध्यक्षता में भाजपा कार्य समिति की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में शिवहर सांसद रमा देवी ने इसकी शुरुआत भाजपा के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद रमा देवी ने कहा कि 70 फीसद वैक्सीनेशन हो जाएगा तभी हम कोरोना जैसे माहमारी पर काबू पा सकेंगे। कहा कि हर आदमी और बीजेपी सोच रही है कि संगठन को मजबूत बनाकर बिहार में भारी बहुमत की सरकार बनाएं। पंचायती राज से लेकर पुलिस वर्दी तक महिला शक्ति को 50 फीसद स्थान दिया गया है। महिला सिर्फ घर चलाने के लिए नहीं है ।महिला को हर क्षेत्र में आगे आना होगा तभी देश मजबूत बनेगा। जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए निशुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेवारी है कि संगठन मजबूती के साथ-साथ लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। आगामी 6 अगस्त तक कार्य समिति का गठन कर लिया जाएगा। इसलिए संगठन का पुर्नगठन कार्य करना है। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर से मंडल स्तर तक का पुनर्गठन जल्द से जल्द करें। बैठक में भाजपा नेता दिनकर पंडित, आशुतोषभाजपा कुमार, संजीव चौधरी, देवेश चंद्र झा, राहुल शांडिल्य, सांसद प्रतिनिधि संजय प्रसाद, वार्ड पार्षद मीरा देवी, नीलम गुप्ता, विनोद वालिया, नगर उपाध्यक्ष रामकुमारी देवी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जियालाल ठाकुर, मोहन सिंह, प्रभु चौधरी, सर्वजीत पूर्वे, हरिहर साह, चंदेश्वर महतो सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी