नीतीश सरकार लोकतंत्र विरोधी, कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन

सीतामढ़ी। जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व विधायक भावना झा ने कहा कि किसान विरोधी भारत सरकार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 12:52 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 12:52 AM (IST)
नीतीश सरकार लोकतंत्र विरोधी, कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन
नीतीश सरकार लोकतंत्र विरोधी, कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन

सीतामढ़ी। जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व विधायक भावना झा ने कहा कि किसान विरोधी भारत सरकार, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी कृषि कानून एवं लोकतंत्र पर सरकार द्वारा किया गया हमला बिहार को शर्मसार करता है। लोकतंत्र विरोधी सरकार के विरोध में कांग्रेस राज्यस्तर पर धरना व विरोध प्रदर्शन करेगी। जिसके प्रथम चरण में 25 मार्च को सभी जिला मुख्यालय पर तथा 5 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय पर धरना आयोजित होगा। वे बुधवार को नगर स्थित पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के आवासीय कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहीं थी। कहा कि विधानसभा के अन्दर जिस तरह कांग्रेस सहित विपक्षी महिला तथा पुरुष विधायकों को राज्य सरकार के इशारों पर बिहार पुलिस द्वारा मारपीट और बदसुलूकी की गई । वह इतिहास के पन्नों में काला दिवस के रूप में जाना जाएगा। शराबबन्दी कानून मजबूती से लागु नहीं है। जिस कारण माफिया सरकार पर हावी है। 16 साल में एक भी उद्योग नीतीश सरकार नहीं लगा पाई। जबकि बंद पड़े उद्योग चीनी मिल को चालू कराने के बदले ऑने-पौने दाम पर बेच रही है। बंद चीनी मीले कब चालू होंगे और चालू चीनी मील नीतीश सरकार में क्यों बंद हुआ उसका भी जबाब दे सरकार। कहा कि 20 लाख नौकरी के झूठे वादा करने वाले नीतीश सरकार बताये कि कब और किस विभाग में बिहार के 20 लाख बेरोजगारों कों नौकरी दी जाएगी। सरकार बने 4 माह का समय बीत चूका है अभी तक कितने लोगों को रोजगार दिया गया। संविधान द्वारा दिया गया अधिकार तथा अपने उचित मांग को लेकर सरकार के समक्ष धरना प्रदर्सन करने पर बिहार सरकार प्रदर्शनकारियों को नौकरी नहीं देने का धमकी दे रही है जो संविधान का उल्लंघन है। जिला प्रभारी धर्मेन्द्रधारी सिंह, चौधरी राशिद हुसैन ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है और किसान को बंधुआ मजदूर बनाने के लिए तीनों काला कानून लाई है। किसान उपज व्यापार एवं वाणिज्य कानून द्वारा केंद्र कि मोदी सरकार ने किसानों की फसल के समर्थन के मूल्य (एमएसपी) के अधिकार को समाप्त कर दिया है। बल्कि किसानों को न्याय पाने के अधिकार से भी वंचित कर दिया है। मौके पर विमल झा, संदीप पाठक, रकटू प्रसाद, भगवान यादव, कांग्रेस सेवादल प्रदेश महासचिव डॉ.राजीव कुमार काजू, युवा इंका नेता रीतेश रमण सिंह व मनोज सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी