झंडोत्सव में डूबा इलाका, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा के विश्वनाथपुर में आयोजित झंडोत्सव ने अब उत्सव का रूप ले लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 01:16 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 01:16 AM (IST)
झंडोत्सव में डूबा इलाका, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
झंडोत्सव में डूबा इलाका, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा के विश्वनाथपुर में आयोजित झंडोत्सव ने अब उत्सव का रूप ले लिया है। सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ झंडोत्सव का शुभारंभ किया गया था, जबकि मंगलवार को विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर, नगर विधायक सुनील कुमार कुशवाहा व जिप उपाध्यक्ष देवेन्द्र साह ने फीता काट कर झंडोत्सव सह मेले का उदघाटन किया गया। इसके साथ ही इलाका झंडोत्सव के उत्सव में डूब गया। चारों ओर आस्था और भक्ति का मंजर दिखा। जबकि मेले की रंगत में भी निखार आ गया। 27 नवंबर तक चलने वाले झंडोत्सव में 135 फीट लंबे झंडा और हनुमान जी की मूर्ति के अलावा पुष्पवाटिका आकर्षण का केंद्र बना है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रामलीला का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे है। इस अवसर पर विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि मेला का आयोजन जीवन में नयापन लाता है। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए आयोजकों के प्रति आभार जताया। विधायक कुशवाहा ने कहा कि महावीरी झंडोत्सव आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। इसे बरकरार रखना है। जिप उपाध्यक्ष देवेंद्र ने कहा कि महावीरी झंडा का आयोजन गांव में सामाजिक और धार्मिक चेतना को जगाता है। झंडा समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2010 से प्रति वर्ष महावीरी झंडा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार झंडा का विशेष आकर्षण अशोकवाटिका की झांकी हैं। झंडा मेले में बच्चो के मनोरंजन के लिए मौत का कुंआ, मारुति कार सर्कस, ड्रेगन झूला, ब्रेक डांस, टावर झूला, महिलाओं के लिए मीना बाजार व अन्य लोगों के लिए डांस का भी प्रबंध किया गया हैं। मेला में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात हैं। आयोजन की सफलता के लिए समिति के अध्यक्ष के नवीन कुमार यादव, सचिव केशरी नंदन यादव व रणजीत कुमार, कोषाध्यक्ष राम किशोर कुमार, उपाध्यक्ष आनंद पंडित, भोला यादव, मार्गदर्शक के रूप में राकेश यादव, शंभू यादव, सदस्य जयराम, चिटू, दीपक, मनोज, दिवाली, आकाश, राजन, पंकज कुमार विधि व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं। मेला भव्य आयोजन की जिम्मेदारी व्यवस्थापक रामजी व हरेराम यादव पर है।

chat bot
आपका साथी