उम्र 64 साल, खुद रहते बीमार मगर पार्षद ने अपने वार्ड को सबसे पहले कराया वैक्सीनेटेड

सीतामढ़ी। 64 साल की उम्र में यह शख्स काम से थकता नहीं है। खुद बीमार रहता है फिर भी जज्बा नौजवानों से कम नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:50 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:50 PM (IST)
उम्र 64 साल, खुद रहते बीमार मगर पार्षद ने अपने वार्ड को सबसे पहले कराया वैक्सीनेटेड
उम्र 64 साल, खुद रहते बीमार मगर पार्षद ने अपने वार्ड को सबसे पहले कराया वैक्सीनेटेड

सीतामढ़ी। 64 साल की उम्र में यह शख्स काम से थकता नहीं है। खुद बीमार रहता है फिर भी जज्बा नौजवानों से कम नहीं है। कोरोना महामारी में अपने इसी जज्बे की बदौलत वैक्सीन मैन कहलाने लगे। उनकी सेवा व समर्पण का हर कोई कायल है। नगर निगम के वार्ड-22 से पार्षद मनोज कुमार का वार्ड नगर निगम का पहला वैक्सीनेटेड वार्ड घोषित है। स्वास्थ्य विभाग के साथ कदम से कमद मिलाकर पार्षद ने अपने वार्ड के सभी लोगों को वैक्सीन लगवा दी। कोरोना टीका लगवाने के लिए लोगों को लगतार प्रेरित करते। उनकी अपील का लोगों पर असर भी हुआ। वार्ड की जारी सूची में सभी लोगों को टीका लग चुका है। मनोज बताते हैं कि वैक्सीनेशन कैंप में आने के लिए खुद माइकिग कराया। लोगों को जागरूक करते रहे। जिन्हें टीके की पहली डोज लग चुकी उन्हें दूसरी डोज समय पर लेने के लिए प्रेरित करते। वैक्सीनेशन के लिए इनके आवास पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लग जाती। सबको समझाते-बुझाते और टीके के फायदे से अवगत कराते। टीकाकरण के दौरान मास्क अनिवार्य रूप से पहनने तथा शारीरिक दूरी का पालन करने की सीख भी देते। नगर निगम के वार्ड नंबर-22 के लोग मनोज को बुलाते वैक्सीन मैन वार्ड के लोगों का कहना है कि इनके प्रयास से सीतामढ़ी वार्ड नंबर-22 सीतामढ़ी का पहला वैक्सीनटेड वार्ड बन गया। मनोज कुमार खुद एक किडनी, हार्ट और गॉल ब्लैडर के मरीज हैं और उनका इलाज एम्स, दिल्ली से चल रहा है। बाबजूद सेवा का जज्ब और समर्पण बना हुआ है। अपने वार्ड से लगातार तीसरी बार जीते हैं। कोरोना काल में इनके द्वारा जो प्रयास किए जा रहे हैं, यहीं कारण है कि लोग इन्हें वैक्सीन मैन के नाम से बुलाने लगे हैं। अपने वार्ड को वैक्सीनटेड कराने के बाद भी मनोज कुमार रूके नहीं हैं। अपने वार्ड में लगातार वैक्सीनेशन कैंप लगवाकर लोगों को दोनों डोज लेने में मदद की। आज भी वो लगातार लोगों को जागरूक कर रहे है। हर रोज दूर-दूर से लोग इनके आवास पर वैक्सीन की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी इन्हें पुरा सहयोग करता है।

chat bot
आपका साथी