सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश

सेवानिवृत्त बिहार पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में काफी आक्रोश है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:44 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:13 AM (IST)
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश

सीतामढ़ी। सेवानिवृत्त बिहार पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में काफी आक्रोश है। गुरुवार को मृतक शत्रुघ्न सिंह का श्राद्धकर्म संपन्न् होने के साथ ही परिजनों ने स्थानीय पुलिस की मंशा पर सवाल खड़े किए। मृतक के चाचा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भुवनेश्वर सिंह ने कहा कि जब लोगों की सुरक्षा के लिए खड़े रहने वाले खुद सुरक्षित नहीं रहेंगे तो आमलोगों का भगवान ही मालिक है। सिंह ने बताया कि शत्रुघ्न सिंह वर्ष 2003 में जहानाबाद जिले के ललपनिया थाना से सेवानिवृत्त हुए। पांच भाइयों में वे सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी की कुछ दिनों पूर्व मृत्यु हो गई। उनकी चार बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। उनका पूरा समय खेत खलिहान में ही व्यतीत होता था। स्वजनों का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हो रही है। उनलोगों ने वरीय पदाधिकारियों से मिलकर न्याय की मांग की है। अब बाध्य होकर सड़क पर उतरकर आंदोलन की राह पकड़ने वाले हैं। थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

chat bot
आपका साथी