नीतीश सरकार के विकास कार्यों को लोगों को बताएं कार्यकर्ता

युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद कर नीतीश सरकार के विकास कार्यों को गांव-गांव लोगों को बताने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:16 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 12:16 AM (IST)
नीतीश सरकार के विकास कार्यों को लोगों को बताएं कार्यकर्ता
नीतीश सरकार के विकास कार्यों को लोगों को बताएं कार्यकर्ता

सीतामढ़ी। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद कर नीतीश सरकार के विकास कार्यों को गांव-गांव लोगों को बताने का आह्वान किया। कहा कि 15 वर्षों के शासनकाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकास के पायदान पर अव्वल स्थान पर लाया है। सड़क, बिजली, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है। 15 वर्ष पूर्व जहां बिजली एक पहेली बनी थी वही, आज बिजली गांव-गांव 22 से 24 घंटे पहुंच रही है। सड़कों का गांव से लेकर शहर तक जाल बिछा हुआ है। कोरोना संक्रमण काल में सरकार ने बिहार से बाहर रह रहे श्रमिकों को घर वापस लाकर रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया है। कहा कि विधान सभा चुनाव अपने निर्धारित समय पर होना है। इसके लिए बूथस्तर पर कमेटी बनाकर संगठन को मजबूत करें। वर्चुअल संवाद को प्रदेश महासचिव अमित सहाय सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुना।

chat bot
आपका साथी