प्रशासन के आदेश पर ध्वस्त किया गया परित्यक्त रेल पुल

बैरगनिया प्रखंड क्षेत्र के बागमती नदी तटबंध के लिए खतरा बन रहे परित्यक्त रेलवे पुल को जिला प्रशासन के आदेश पर शनिवार को ध्वस्त कर हटा दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:17 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:17 AM (IST)
प्रशासन के आदेश पर ध्वस्त किया गया परित्यक्त रेल पुल
प्रशासन के आदेश पर ध्वस्त किया गया परित्यक्त रेल पुल

सीतामढ़ी। बैरगनिया प्रखंड क्षेत्र के बागमती नदी तटबंध के लिए खतरा बन रहे परित्यक्त रेलवे पुल को जिला प्रशासन के आदेश पर शनिवार को ध्वस्त कर हटा दिया गया। परित्यक्त रेलवे पुल को तोड़ने के लिए बतौर दंडाधिकारी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जगन्नाथ कुमार, बीडीओ विजय कुमार मिश्र, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष अमिता सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौजूद थे। मालूम हो कि पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के प्रमंडलीय वरीय अभियंता द्वारा सीतामढ़ी जिला प्रशासन को सूचित किया गया था कि बाढ़ नियंत्रण के मद्देनजर बैरगनिया- ढेंग रेलवे स्टेशनों के बीच परित्यक्त पुराना पुल नम्बर 90 को ध्वस्त किया जाना अति आवश्यक है। वरीय अभियंता ने डीएम को पत्र भेजकर कहा था कि 29 जून को उक्त परित्यक्त पुल को तोड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन कुछ ग्रामीणों के विरोध के कारण पुल को तोड़ा नहीं जा सका। पत्र में पुल तोड़वाने के लिये दंडाधिकारी व पुलिस बल को प्रतिनियुक्त करने जाने का आग्रह किया गया था। इस पुल को तोड़ देने के बाद बागमती तटबंध पर बाढ़ का दबाब अब नहीं पड़ेगा, जिससे वह सुरक्षित रहेगा।

chat bot
आपका साथी