आजू मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया

सीतामढ़ी। आज अगहन शुक्ल पक्ष पंचमी है। इसे विवाह पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज ही के दिन जनकपुरधाम में सीता राम विवाह संपन्न हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:49 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:49 PM (IST)
आजू मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया
आजू मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया

सीतामढ़ी। आज अगहन शुक्ल पक्ष पंचमी है। इसे विवाह पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज ही के दिन जनकपुरधाम में सीता राम विवाह संपन्न हुआ था। नेपाल के जनकपुरधाम में बुधवार को राम विवाह पंचमी महोत्सव धूमधाम से मना। प्रभु श्रीराम व माता सीता के विवाह से पहले संध्या काल में बारहबीघा रंगभूमि मैदान में भगवान राम और सीता का स्वयंवर हुआ। भव्य शोभायात्रा निकली। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। स्वयंवर के समय बाराती और सराती पक्ष की ओर से हंसी-मजाक व रंग-अबीर का दौर भी चला। महिला श्रद्धालुओं ने भगवान राम का अदभुत स्वागत किया। परछावन गीत गाया-आजू मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारो दूल्हा में बड़का कमाल सखिया, राम जी से पूछे जनकपुर के नारी, बता द बबुआ लोगवा देत काहे गारी बता द बबुआ..! धरती गगन थी तो गगन भी खुशी से मगन था। दूल्हा बने श्रीराम के के सांवर सुरतिया देख नर-नारी सब निहाल थे। एक लाख से अधिक लोग स्वयंवर के गवाह बने। गांव-गांव से राम-सीता की दर्जनों झांकियां भी बारहबीघा मैदान पहुंची थीं। घरों की छत से महिलाओं ने फूल-अक्षत से बारातियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नगरवासियों ने दीपावली मनाई। जानकी मंदिर के प्रांगण में बने विवाह मंडप को फूलों से सजाया गया था। मंदिर के प्रांगण में सुसज्जित विवाह मंडप में मैथिली विधि-विधान से राम-सीता का विवाह संपन्न हुआ। सीता और राम की कथा अछ्वुत है।

-------------------------

भगवान श्रीराम और मां सीता की डोली को दिलाए सात फेरे बारहबीघा रंगभूमि मैदान में राम मंदिर से भगवान श्रीराम व जानकी मंदिर से मां सीता की डोली पहुंचते ही भगवान के जयकारे शुरू हो गए। भगवान श्रीराम व मां सीता की डोली को साधु-संतों, कमेटियों व बरातियों ने सात फेरे दिलाए।

chat bot
आपका साथी