दक्षिण भारतीय मंदिर की झलक दिखेगी बड़ी बाजार के पूजा पंडाल पर

जिला मुख्यालय डुमरा के बड़ी बाजार पर इस बार भी मां दुर्गापूजा समिति बड़ी बाजार, डुमरा की ओर से दुर्गापूजा की तैयारी जोर-शोर से शुरू है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Oct 2018 12:57 AM (IST) Updated:Thu, 04 Oct 2018 12:57 AM (IST)
दक्षिण भारतीय मंदिर की झलक दिखेगी बड़ी बाजार के पूजा पंडाल पर
दक्षिण भारतीय मंदिर की झलक दिखेगी बड़ी बाजार के पूजा पंडाल पर

सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा के बड़ी बाजार पर इस बार भी मां दुर्गापूजा समिति बड़ी बाजार, डुमरा की ओर से दुर्गापूजा की तैयारी जोर-शोर से शुरू है। इस बार यहां के पूजा पंडाल में दक्षिण भारतीय मंदिर की झलक होगी। 70 फीट ऊंचा पंडाल तैयार करने का काम शुरू हो गया है। दक्षिण भारतीय मंदिर की तर्ज बन रहे पंडाल की आकर्षक सजावट की रुपरेखा तय करने में कारीगर और इलेक्ट्रिशियन लगे हुए हैं। इस बार इस पूजा पंडाल निर्माण का जिम्मा लक्ष्मी टेंट हाउस बाजितपुर को दिया गया है। जबकि रंगीन रौशनी एवं सजावट की जिम्मेवारी जय लाइट एंड साउंड को दिया गया है। इनके कारीगर अभी से इसकी तैयारी में जुट गए हैं। वर्ष 1989 में मां दुर्गापूजा समिति, बड़ी बाजार, डुमरा द्वारा यहां प्रतिमा स्थापित कर पूजा शुरू की गई। स्थापना पूजा समिति के तत्कालीन अध्यक्ष स्व.देवनारायण ठाकुर द्वारा की गई थी। उस समय से यहां दुर्गापूजा हो रही है। बड़ी बाजार, डुमरा में मुख्य पथ एनएच 77 के किनारे इसका पूजा पंडाल होने के कारण यह आकर्षण का केंद्र बना रहता है। इस बार मां दुर्गा एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का निर्माण दरभंगा के कारीगर उमेश पंड़ित द्वारा किया जा रहा है। जबकि पं.राजकुमार मिश्र द्वारा पूजा कराई जाएगी। जबकि यज्ञमान की भूमिका में होंगे। पूजा समिति के अध्यक्ष अजय मंडल, सचिव जय राय एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार के अलावा 75 सदस्यीय कमेटी की देखरेख में पूजा आयोजित की जाती है। जिसमें पंकज रमण, अजित ¨सह, दिनेश राय, उमेश राय, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश महतो, जितेंद्र कुमार आदि प्रमुख भूमिका में हैं। निकलती है भव्य कलश शोभा यात्रा

कलश स्थापना के दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाती है। इसमें 251 कुंवारी कन्याएं शामिल होती है। पूजा स्थल से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाती है। विधि व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संचालन के लिए समिति के सभी सदस्य तत्पर रहते हैं। पांच लाख का है बजट

मां दुर्गापूजा समिति,बड़ी बाजार की ओर से इस वर्ष पांच लाख रुपये का बजट बनाया गया है। यह राशि पूजा पंडाल, प्रतिमा निर्माण, सजावट, लाईट एवं फूलमाला आदि पर खर्च किए जाएंगे। जबकि पिछले वर्ष पूजा का बजट चार लाख रुपये का

chat bot
आपका साथी