छह लोगों ने कोरोना को हराया

कोरोना से चंगा होने वाले मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे 6 और मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ्य हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jun 2020 05:10 PM (IST) Updated:Wed, 10 Jun 2020 06:14 PM (IST)
छह लोगों ने कोरोना को हराया
छह लोगों ने कोरोना को हराया

शेखपुरा। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में छह और मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना के संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। इस दौरान पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक नया रोगी मिला है। इसके साथ कोरोना मरीजों की संख्या 119 हो गई है। जिले में अब एक्टिव केस 68 है।

डीपीआरओ ने बताया सदर प्रखंड के पुरनकामा गांव का एक व्यक्ति कोरोना पॉ•िाटिव पाया गया है। यह सूरत से आया था तथा क्वारंटाइन में रह रहा था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे विशेष इलाज के लिए आइसोलेशन में भेज दिया गया है। बुधवार को जो छह लोग स्वस्थ हुए हैं उसमें जियनबीघा के संजय कुमार,विद्यासागर यादव,कृपाबीघा के मुरारी यादव,मनीऔरी के बालचन यादव,शिव शंकर प्रसाद तथा गगौर के मंटू यादव शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी