टीका महाअभियान में शेखपुरा को राज्य में तीसरा स्थान

शेखपुरा। शुक्रवार को टीका महाभियान में शेखपुरा जिला लक्ष्य से अधिक लोगों को टीका लगाकर राज्य में तीसरी रैंकिग हासिल किया है। राज्य से शेखपुरा जिला को 15 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला था। इसके विरुद्ध जिला में 18796 लोगों को टीका लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 12:33 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 12:33 AM (IST)
टीका महाअभियान में शेखपुरा को राज्य में तीसरा स्थान
टीका महाअभियान में शेखपुरा को राज्य में तीसरा स्थान

शेखपुरा। शुक्रवार को टीका महाभियान में शेखपुरा जिला लक्ष्य से अधिक लोगों को टीका लगाकर राज्य में तीसरी रैंकिग हासिल किया है। राज्य से शेखपुरा जिला को 15 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला था। इसके विरुद्ध जिला में 18796 लोगों को टीका लगाया गया। समूचे राज्य में 139.5 फीसद उपलब्धि के साथ भागलपुर को पहली और 119.4 फीसद उपलब्धि के साथ जमुई जिला को दूसरी रैंकिग प्रदान की गई है। हालांकि शेखपुरा जिला के स्वास्थ्य विभाग ने स्वयं से तय किए लक्ष्य से पिछड़ गया और इसकी उपलब्धि 79.91 फीसद ही रही। जिला से 23550 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था,मगर 18796 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। इसमें 13252 लोगों को टीके की पहली और 5544 लोगों को दूसरी डोज दी गई। टीका महा अभियान के लिए शुक्रवार को जिला में डेढ़ सौ से अधिक स्थानों पर कैंप लगाया गया। टीका लगाने का काम कई केंद्रों पर शाम 7 बजे तक चलता रहा। टीकाकरण केंद्र पर लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। एक दिन के महाअभियान के साथ ही जिला में टीका लगवाने वालों की संख्या तीन लाख के करीब पहुंच गई है। शुक्रवार के महा अभियान में सबसे बढि़या प्रदर्शन शेखपुरा ग्रामीण और शेखोपुरसराय प्रखंड का रहा। इन दोनों प्रखंडों में लक्ष्य के विरुद्ध 96.74 तथा 96.71 फीसद लोगों को टीका लगाया गया। अरियरी में 3518, बरबीघा ग्रामीण में 1629, चेवाड़ा में 2317, घाटकुसुंभा में 1724, शेखोपुरसराय में 2437, शेखपुरा में 4837, शेखपुरा शहरी में 566, बरबीघा शहरी में 1768 लोगों की टीका लगाया गया।

chat bot
आपका साथी