शेखपुरा में टीकाकरण महाअभियान का प्रधान सचिव ने किया निरीक्षण

शेखपुरा जिले में टीकाकरण का महा अभियान गुरुवार को चलाया गया। इस महाअभियान में 130 टीका कर्मियों की टीमें लगाई गई। देर शाम तक टीकाकरण का काम होता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर ज्यादा ध्यान दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:45 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:45 PM (IST)
शेखपुरा में टीकाकरण महाअभियान का प्रधान सचिव ने किया निरीक्षण
शेखपुरा में टीकाकरण महाअभियान का प्रधान सचिव ने किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, शेखपुरा: शेखपुरा जिले में टीकाकरण का महा अभियान गुरुवार को चलाया गया। इस महाअभियान में 130 टीका कर्मियों की टीमें लगाई गई। देर शाम तक टीकाकरण का काम होता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर ज्यादा ध्यान दिया गया। टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत भी पहुंचे। उनके द्वारा शेखपुरा सदर प्रखंड के औधे हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर पर हो रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया गया।

सिविल सर्जन डा वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधान सचिव के द्वारा टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने तत्परता से टीकाकरण के लक्ष्य में पूर्णता प्राप्त करने के बारे में बताया। उधर, बताया गया कि प्रधान सचिव के आने की सूचना पर शेखपुरा के सिरारी, औधे, बरबीघा के सर्वा इत्यादि सड़क के किनारे वाले टीकाकरण केंद्र को सुसज्जित कर दिया गया था। वहीं उनके द्वारा केवल औधे केंद्र का ही निरीक्षण किया गया। डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने बताया कि मेघा अभियान में टीमें जोर शोर से लगी हुई है। देर शाम तक अभियान चलता रहा। गुरुवार को कूल 8423 लोगों को कोविड-19 प्रतिरोधी टीके लगाए गए। जिले में चार लाख लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 377233 लोगों का टीकाकरण गुरुवार शाम तक हो गया है। इसमें पहला डोज लेने वालों की संख्या 285508 तथा दूसरा डोल लेने वालों की संख्या 91725 है। शिविर लगा कर नमूना संग्रह

संस,चेवाड़ा : गुरुवार को चेवाड़ा-सिकंदरा मुख्यमार्ग पर चेवाड़ा थाना के निकट शिविर लगाकर एक सौ पचास लोगों का आरटीपीसीआर नमूना संग्रह किया गया। इस बाबत पीएचसी प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया की 150 लोगों का सैंपल लिया गया है जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी